फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus turned into ball of fire on Agra-Lucknow Expressway people jumped from windows

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी बस, खिड़कियों से कूदे लोग, बोले- जोरदार झटके से उड़ी नींद

Fri, 14 Jun 2024 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Jun 2024 09:20 AM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार एसी स्लीपर बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटों ने जैसे ही बस को घेरा तो चालक और परिचालक कूदकर भाग निकले। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। किसी ने गेट से तो किसी ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। 
 
 

विज्ञापन
Bus turned into ball of fire on Agra-Lucknow Expressway people jumped from windows
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर रात को दिल्ली से आजमगढ़ जा रही एसी बस में आग लग गई। आग की लपटों ने जैसे ही बस को घेरा तो सवारियों में हड़कंप मच गया। खिड़कियों से कूदकर लोगों ने अपनी जान  बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। सभी यात्रियों को दूसरी बस के गंतव्य की ओर रवाना किया गया है। 
विज्ञापन


 

Bus turned into ball of fire on Agra-Lucknow Expressway people jumped from windows
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी बस - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के करहल में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह तड़के लखनऊ से आजमगढ़ जा रही एक इसी बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। यात्रियों में अफरा तफरी और चीख पुकार मच गई। लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद सीओ करहल संतोष कुमार सिंह पुलिस बल दमकल के साथ मौके पर पहुंच गए। बस में सवार 35 यात्री सही सलामत हैं। बस में आग लगने की घटना के बाद चालक और परिचालक मौके से भाग निकले। आग में बस पूरी तरह से जल गई। पुलिस में सभी यात्रियों को दूसरे वाहन से आजमगढ़ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed