फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bus stand name tulsidas kasganj

Agra News: मानस रचयिता संत तुलसीदास के नाम से होगा कासगंज बस स्टैंड

Wed, 14 Dec 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
bus stand name tulsidas kasganj
कासगंज। शहर का राजकीय बस स्टैंड और सोरोंजी के बस स्टैंड को नया नाम मिलने की उम्मीद जगी है। डीएम द्वारा गठित की गई त्रिस्तरीय कमेटी ने कासगंज बस स्टैंड के लिए संत तुलसीदास और सोरोंजी बस स्टैंड के लिए भगवान वराह के नाम पर नामकरण किए जाने का सुझाव दिया है। इसका प्रस्ताव कमेटी ने जिलाधिकारी को अनुमोदन के लिए भेजा है। अनुमोदन बाद इसे राज्य सड़क परिवहन निगम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कासगंज डिपो में दो रोडवेज बस स्टैंड हैं। इसमें एक कासगंज और दूसरा सोरोंजी बस स्टैंड हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को बस स्टैंड के नामकरण किए जाने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव कार्ययोजना के अंतर्गत पत्र लिखकर निर्देशित किया। इसके परिपेक्ष्य में एआरएम संजीव यादव द्वारा डीएम को इस संबंध में पत्र भेजा गया। डीएम हर्षिता माथुर ने त्रिस्तरीय कमेटी का गठन किया। इस कमेटी में मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी न्यायिक विनोद जोशी को शामिल किया गया। कमेटी द्वारा कासगंज के बस स्टैंड का नाम संत तुलसीदास एवं सोरोंजी के बस स्टैंड को भगवान वराह के नाम से रखे जाने का सुझाव देते हुए अनुमोदन के लिए प्रस्ताव डीएम को भेजा दिया है। जिलाधिकारी से प्रस्ताव पूर्ण होने के बाद निगम के मुख्यालय भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों की बात:
- तीर्थनगरी सोरोंजी के बस स्टैंड को भगवान वराह का नाम देने का सुझाव बहुत की अच्छा है। तीर्थनगरी भगवान वराह की अवतरण स्थलीय है। बस स्टैंड को उनके नाम से पहचान मिल रही है तो यह हर्ष का बात है। - राधाकृष्ण दीक्षित।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भगवान वराह पृथ्वी को रसातल से लेकर आए। भगवान वराह के नाम से सोरोंजी के बस स्टैंड नाम रखा जाए तो यह अच्छा सुझाव होगा। इससे तीर्थनगरी के बाशिंदो को खुशी होगी। - सतीश भारद्वाज।
- कासगंज बस स्टैंड के नाम को मानस रचियता संत तुलसीदास के नाम से नामकरण किए जाने से जनपद का गौरव बढ़ेगा। जनपद की पहचान भी सोरोंजी और संत तुलसीदास से है। यह सुझाव अच्छा है। - प्रदीप कुमार।
- मानस रचियता संत तुलसीदास के नाम से जनपद के बस स्टैंड का नाम रखा जाना एक अच्छा सुझाव होगा। संत तुलसीदास के नाम से बस स्टैंड होने से जनपद का मान बढ़ेगा। - निशीथ गुप्ता।

बस स्टैंड के नाम सुझाने के लिए त्रिस्तरीय समिति बनाई गई थी। समिति द्वारा कासगंज बस स्टैंड का नाम संत तुलसीदास के नाम पर और सोरोंजी के बस स्टैंड का नाम भगवान वराह के नाम पर रखने का प्रस्ताव जिलाधिकारी को सौंपा गया है। शीघ्र ही जिलाधिकारी स्तर से कार्रवाई होगी।- सचिन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed