{"_id":"5f9afb938ebc3e276d6baf79","slug":"bus-stand-mainpuri-news-agr4658641112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्लियां लगाकर रोका गया आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्लियां लगाकर रोका गया आवागमन
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर फर्श सही कराते कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। रोडवेज बस स्टैंड के एक द्वार पर बृहस्पतिवार को बल्लियां लगाकर आवागमन रोक दिया गया। दूसरे द्वार से ही बसों की निकासी और प्रवेश कराया जा रहा है। रोडवेज बस स्टैंड परिसर में बनाया गया फर्श जांच में मानक विहीन पाए जाने पर कार्यदायी संस्था नए सिरे से फर्श का निर्माण कराएगी।
सपा शासन में बनाए गए रोडवेज बस स्टैंड के फर्श की शासन के निर्देश पर कराई गई। लखनऊ की टीम ने जांच में फर्श मानक विहीन पाया गया। टीम ने फर्श के धंसने की भी संभावना जताई है। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा के लिहाज से आवागमन पूरी तरह रोका गया है। बृहस्पतिवार को स्टेशन प्रभारी सत्यदेव यादव की देखरेख में बल्लियां लगाकर आवागमन रोकने के बाद कर्मचारियों से फर्श की साफ सफाई कराई गई है।
आवास विकास से होगा बसों का संचालन
नवंबर माह में कार्यदायी संस्था फर्श का दोबारा निर्माण शुरू कराएगी। कार्यदायी संस्था का काम शुरू होते ही बस स्टैंड परिसर से बसों का संचालन बंद किया जाएगा। आवास विकास में एलआईसी कार्यालय के पास से बसों का संचालन किया जाएगा। अस्थायी रूप से पूछताछ केंद्र और बुकिंग खिड़की बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ही नए सिरे से मानक के अनुसार फर्श बनाएगी। जब तक काम होगा तब तक रोडवेज बस स्टैंड से बसों का संचालन बंद किया जाएगा। काम शुरू होते ही आवास विकास से बसों का संचालन शुरू होगा।
पीके श्रीवास्तव, एआरएम मैनपुरी डिपो