{"_id":"69b2f2e7f658f8b076003f2f","slug":"bus-overturned-after-collision-on-highway-in-agra-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Accident: हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, चालक की झपकी से हुआ हादसा; 10 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Accident: हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, चालक की झपकी से हुआ हादसा; 10 यात्री घायल
Thu, 12 Mar 2026 10:38 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:38 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में हाईवे पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डिवाइडर से टकराने के बाद बस पलट गई। इससे बस में बैठी सवारियों में चीखपुकार मच गई। 10 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
हाईवे पर बस पलटी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कोलकाता के पर्यटकों को बुधवार रात तीन बजे मथुरा से आगरा कैंट स्टेशन लेकर जा रही टूरिस्ट बस चालक को झपकी आने की वजह से गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद बस सर्विस रोड पर पलट गई। इससे सवारियों में चीखपुकार मच गई। आनन-फानन में राहगीरों ने सभी को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 10 घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद सभी चले गए।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि कोलकाता से करीबन 35 पर्यटकों का दल मथुरा आया था। मंदिरों के दर्शन करने के बाद पर्यटकों को आगरा कैंट से ट्रेन में बैठना था। सभी को टूरिस्ट बस रात तीन बजे स्टेशन लेकर जा रही थी। सिकंदरा चाैराहे से आगे मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। बस जैसे ही गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने पहुंची डिवाइडर पर चढ़ गई। बाद में सर्विस रोड पर पलट गई। हादसे के बाद लोग आ गए।
वहीं पुलिस भी पहुंची। घायलों को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी भेज दिया। हादसे में एक सवार नित्यानंद के सिर में चोट लगी थी। बाकी अन्य नाै लोग को मामूली चोट आई थीं। उन्हें भी प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी गई। सभी वापस चले गए। किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। वहीं पुलिस ने हादसे वाली बस को रास्ते से हटा दिया। सर्विस रोड पर हादसा होने की वजह से किसी तरह का यातायात बाधित नहीं हुआ। डीसीपी ने बताया कि हादसे की वजह चालक को झपकी आना माना जा रहा है।