Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus of foreign tourists stuck in pothole and waterlogging got delayed in visiting Taj

Agra: गड्ढे और जलभराव में फंसी विदेशी पर्यटकों की बस, ताज देखने के लिए हो गई देरी; इस हाईवे से गुजरना खतरनाक

Thu, 27 Mar 2025 05:30 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 27 Mar 2025 05:30 PM IST
सार

ताज देखने के लिए आ रहे विदेशी पर्यटकों की बस गड्ढे में फंस गई। 15 मिनट बाद किसी तरह चालक ने बस को बाहर निकाला। तब जाकर विदेशी पर्यटकों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
Bus of foreign tourists stuck in pothole and waterlogging got delayed in visiting Taj
हाईवे पर गड्ढे में फंसी बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में ग्वालियर हाईवे पर गड्ढे हो गए हैं। जलभराव हो गया है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए दिक्कत खड़ी हो गई है। आए दिन वाहन गड्ढे में फंस रहे हैं। 
विज्ञापन


ग्वालियर हाईवे स्थित नगला माकरोल पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:15 पर विदेशी पर्यटकों से भरी हुई एक टूरिस्ट बस हाईवे में हो रहे गहरे गड्ढे और जलभराव के बीच फंस गई। हालांकि बस को चालक और परिचालक ने दूसरी गाड़ी की मदद से गड्ढे से करीब 15 मिनट बाद बाहर निकाला। 
विज्ञापन


बस चालक अनूप सिंह बताया कि वह फ्रांस के 10 विदेशी पर्यटकों को राजस्थान भ्रमण कराकर ताजमहल दिखाने आगरा ले जा रहे थे। इसी बीच बस का आगे का पहिया गड्ढे में फंस गया। उन्होंने कहा कि हाईवे में इतने गहरे गड्ढे हैं, जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचालक लोकेश ने बताया कि हाईवे में गड्ढा दिखाई नहीं दे रहा है, इसकी वजह से कभी भी बड़ा हादसा भी हो सकता है। स्थानीय निवासी रमाकांत शर्मा ने बताया कि गड्ढों की वजह से रोज दर्जनों वाहन गड्ढे में फंस रहे हैं। कई बाइक सवार भी चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासी शेर सिंह, जिनेश, शर्मा, जेपी सिंह, रामेश्वर, ऋषि कुमार, श्याम फौजदार, विनोद सिंह, रामू चौधरी, वीरेंद्र सिंह आदि ने हाईवे के किनारे नाली निर्माण की मांग की है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed