{"_id":"5b5376d24f1c1b19208b6089","slug":"bus-hit-bike-on-mathura-goverdhan-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर बाइक सवार को बस ने मारी टक्कर, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर बाइक सवार को बस ने मारी टक्कर, तीन की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की रात 9.35 बजे मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर होटल हवेली के पास अज्ञात बस की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों बाइक सवार गांव खामनी से मथुरा जा रहे थे। सूचना पर पहुंची थाना हाईवे पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सगे भाइयों समेत तीन की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मालिक ने बताया कि मृतक गोवर्धन के गांव खामिनी निवासी अर्जुन(25) पुत्र भागचंद, प्रमोद (20) पुत्र भागचंद और संजू (18) पुत्र बिटटू है। अज्ञात बस ने सामने से बाइक को टक्कर मारी है। बस की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन