दर्दनाक: बस ने कार के उड़ाए परखच्चे, हादसा ऐसा कि इंजन में फंस गई लाश; देखने वालों के भी कांप गए पैर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 09 Feb 2024 07:08 PM IST
सार
कासगंज-बरेली मार्ग पर राजस्थान रोडवेज की बस ने एक कार को बुरी तरह रौंद दिया। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार व्यक्ति की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। लाश कार के इंजन में इस कदर फंस गई कि देखने वाले भी कांप गए। शव को बमुश्किल निकाला गया। वहीं हादसे में घायल कार सवार महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कासगंज कार एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला