फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus collides with a stationary dumper in Kuberpur; nine passengers injured

Agra News: कुबेरपुर में खड़े डंपर से टकराई बस, नौ यात्री घायल

Fri, 16 Oct 2026 03:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with a stationary dumper in Kuberpur; nine passengers injured
कुबेरपुर (आगरा)। कुबेरपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हाईवे पर खड़े डंपर से बस टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रहे दूसरे वाहन ने भी बस में टक्कर मार दी। इससे बस आगे और पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस सवार नौ यात्री घायल हो गए। घायलों को कुबेरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रोडवेज बस में सवार यात्रियों के मुताबिक हादसा चालक की गलती से हुआ। सभी यात्री बल्लभगढ़ से मैनपुरी जा रहे थे। घायलों में रानी देवी पत्नी रामअवतार, सुमित पुत्र सतीश बाबू निवासी मैनपुरी, भूपेंद्र पुत्र शिशुपाल निवासी फिरोजाबाद, सत्यवीर सिंह पुत्र रणवीर सिंह निवासी शिकोहाबाद, पूनम पत्नी बृजेश सिंह निवासी बेवर, मीना कुमारी पत्नी रणवीर सिंह यादव निवासी फिरोजाबाद, नलन देवी पत्नी रणवीर सिंह निवासी शिकोहाबाद, रामहरी पुत्र रणवीर सिंह निवासी सिरागांव और आशा देवी पत्नी बुरिला शामिल हैं। एसीपी देवेश सिंह ने बताया कि हादसे में घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डंपर की तलाश में पुलिस जुटी है। शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed