फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus Accident on Yamuna Expressway One Died in Raya Mile Stone 108

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, पर्यटक बस चालक की मौत, चार यात्री घायल

Wed, 29 May 2019 06:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 May 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
Bus Accident on Yamuna Expressway One Died in Raya Mile Stone 108
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद खड़ी बस - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार को थाना राया क्षेत्र में नोएडा से आगरा की तरफ जा रही पर्यटक बस आगे चल रही रोडवेज बस में घुस गई। हादसे में पर्यटक बस के चालक की मौत हो गई, जबकि चार यात्री हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


घटना यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना राया क्षेत्र में माइल स्टोन 108 पर हुई। बुधवार की सुबह एक्सप्रेसवे पर रोडवेज के आजाद नगर कानपुर डिपो के चालक ने तेजी से ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से आ रही पर्यटकों से भरी बस रोडवेज बस में जा टकराई। 
विज्ञापन


इस हादसे में पर्यटक बस का चालक धर्मेंद्र सिंह (35) पुत्र राधाकृष्ण निवासी नगला खान सिंह थाना मोहम्मदाबाद जिला फर्रुखाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया।

उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई, जबकि रोडवेज बस में सवार शिवप्रताप रसूलाबाद कानपुर देहात और सुखेंद्र नगला थाना फर्रुखाबाद सहित चार यात्री घायल हो गए। घायलों में मध्य प्रदेश पुलिस का सिपाही भी है।

हादसे की सूचना पर पहुंचे टोल चौकी प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि हादसे में चालक की मौत हो गई है जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से सड़क किनारे खड़ा कराकर यातायात को सुचारु कराया गया है। रोडवेज बस चालक शिवप्रताप सिंह को पकड़ लिया है। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई कुलदीप ने थाना राया में रोडवेज बस चालक के खिलाफ दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed