फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus accident on Agra-Jaipur highway in agra

UP: आगरा-जयपुर हाईवे पर बस पलटी...मच गई चीखपुकार, एक युवक की माैत; 28 लोग घायल

Sat, 06 Dec 2025 06:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 06 Dec 2025 06:37 PM IST
सार

आगरा-जयपुर हाईवे पर नगला भरंगरपुर के पास शनिवार शाम एक बस पलट गई। इससे चीखपुकार मच गई। लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भेजा।
 

विज्ञापन
Bus accident on Agra-Jaipur highway in agra
दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर से अहमदाबाद होते हुए सूरत जा रही स्लीपर बस आगरा-जयपुर हाईवे पर एचपी पेट्रोल पंप के पास अचानक सामने आई कार को बचाने में डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हुई, 28 लोग घायल हैं। बस में फंसी सवारियों को खिड़कियां तोड़कर निकाला गया। इससे हाईवे पर एक किलोमीटर तक जाम लगा। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन


गोरखपुर से सूरत और अहमदाबाद जा रही श्री मारुति बस सर्विस कंपनी की स्लीपर बस में कुछ खराबी आने पर चालक ने आगरा जयपुर हाईवे पर किरावली स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक वर्कशाप में उसे सही कराया। बस ठीक होने के बाद चालक ने शाम साढ़े पांच बजे के करीब ट्रायल लेने के लिए बस सड़क पर निकाली। बस में 72 सवारियां थीं। ट्रायल लेने के दौरान अचानक सामने से कार आ गई। बस चालक ने कार को टकराने से बचाने के लिए स्टेयरिंग माेड़ा तो अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
विज्ञापन








हादसे के दौरान बस में मौजूद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए। शीशे तोड़ कर बस में फंसी सवारियोंं को निकाला गया। हादसे में कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना रामकोला के दुर्गेश गौड़ (32) पुत्र नंदलाल गौड़ की बस के नीचे दबने से मौत हो गई। घायल 28 सवारियों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बस को पास ही पंप पर खड़ा करवाकर सवारियों को दूसरी बस से रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





अहमदाबाद में शटरिंग कार्य करते थे दुर्गेश
मृतक के चचेरे भाई बलिराम गौड़ ने बताया कि बस में मौजूद अधिकांश लोग अहमदाबाद में मजदूरी करते थे। वे सभी भवन निर्माण में शटरिंग का काम करते थे। घायलों में गौरव, अनीश, सूरज पासवान, संजय सिंह, विशाल, वरूण, सापरा सिंह, सर्वेश कुमार, सूरज, विजय सिंह, सोनू, मणनीया, आनंद कुमार, लालचंद, दिनेश यादव, परमानंद, बलिराम गौड़, बसंत, संदीप, सोनम कोरी, साहनी, सानिया कोरी, प्रेम लता कोरी, सौरभ कोरी, त्रिभुवन, पुरुषोत्तम, मरियम और गुड़िया शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed