{"_id":"63a1b11f8cb9ab27ea448cdf","slug":"burnt-married-woman-died-in-suspicious-circumstances-mainpuri-news-agr557467552","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में जली विवाहिता ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में जली विवाहिता ने तोड़ा दम
विज्ञापन
मैनपुरी।
शहर के मोहल्ला महमूद नगर में 10 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में जली विवाहिता की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम इटावा में कराया गया। मायके पक्ष की ओर से ससुरालीजनों पर जलाने का आरोप लगाया गया था।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महमूद नगर निवासी 28 वर्षीय आसमा बेगम 11 दिसंबर की सुबह गंभीर रूप से जली अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराई गईं थीं। वहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया था। उक्त घटना के बाद पीड़िता के पिता रशीद खां ने कोतवाली में तहरीर देकर पति आलमगीर, सास और ससुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इलाज के दौरान आसमा की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इटावा में शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है, इसके बाद मामले में धाराएं तरमीम कर कार्रवाई करेगी।