फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Burning Truck Running At Yamuna Express Way

मथुरा: पांच किलोमीटर तक यमुना एक्सप्रेसवे पर आग की लपटों में दौड़ता रहा ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान

Thu, 16 Dec 2021 11:01 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 16 Dec 2021 11:01 AM IST
सार

ट्रक चालक को आग लगने की जानकारी पीछे से आए वाहन चालकों ने दी, जिसके बाद उसने ट्रक को साइड में खड़ा किया और कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
Burning Truck Running At Yamuna Express Way
आग की लपटों में घिरा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलते हुए ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी चालक को नहीं हुई और लपटों के बीच पांच किलोमीटर तक ट्रक एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा। जब पीछे चल रहे वाहनों ने चालक को जानकारी दी तब चालक ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

चार लाख रुपये का चावल का दाना खराब
यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 110 पर बुधवार देर रात आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने के बावजूद ट्रक को चालक सचिन कुमार चलाता रहा। माइलस्टोन 104 पर पीछे से आ रहे वाहन चालकों ने जब चालक को ट्रक में आग लगने के बारे में बताया तो ट्रक चालक ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। ट्रक चालक सचिन कुमार और गाड़ी मालिक रामू निवासी इटावा ने बताया कि वह अपने ट्रक से चावल का दाना लेकर रायपुर से नोएडा जा रहा था। आग लगने से ट्रक में भरा हुआ करीब चार लाख रुपये का चावल का दाना खराब हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। मांट पुलिस आग लगने के मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed