{"_id":"643853ed0801e3b616047db4","slug":"burji-bitora-caught-fire-due-to-fire-straw-burnt-kasganj-news-c-25-1-123358-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आग से बुर्जी बिटौरों में लगी आग, भूसा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आग से बुर्जी बिटौरों में लगी आग, भूसा जला
Fri, 14 Apr 2023 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के गांव रामछितौनी में मकान के पास रखे बिटौरों एवं बुर्जी में आग लग गई। लोगों ने एवं फायर कर्मियों ने मिलकर आग को बुझाया।
गांव रामछितैैनी निवासी मानपाल के मकान के समीप खाली प्लॉट में उपलों के बिटौरे और भूसे की बुर्जी है। पास में उसके भाई वीरेंद्र, संतोष और जयवीर की भी भूसे की बुर्जियां और बिटौरे हैं। दोपहर को अचानक उनमें धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटे निकलने लगी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। जब आग नहीं बुझी तो फायर स्टेशन सूचना दी गई। फायर कर्मी दमकल के साथ मौके पर पहुंच गए। मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। तब ग्रामीणों ने राहत ली। ग्रामीणों को भय था कि यदि आग गांव में झोपड़ियों की ओर पहुंच जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।