{"_id":"60fb28fa8ebc3e584527b095","slug":"buried-sewer-in-sadar-bazar-belanganj-filled-on-the-roads-agra-news-agr501013460","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलनगंज, ताजगंज में उफना सीवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलनगंज, ताजगंज में उफना सीवर
विज्ञापन
बेलनगंज में रात को उफना सीवर
- फोटो : a
आगरा। जिस रोड से ब्रिगेडियर, कमिश्नर और सैन्य अधिकारी निकलते हैं, वहां एक-दो दिन नहीं बल्कि 20 दिनों से सड़क के बीचोंबीच सीवर उफनकर बह रहा है। सीवर के मैनहोल के ऊपर कंटीली झाड़ियां रख दी हैं ताकि कोई इसमें गिर न जाए। सीवर जमा होने पर यहां मलबा डाल दिया गया।
ऐसा शहर की किसी मलिन बस्ती में नहीं, बल्कि सदर क्षेत्र के सरदार वल्लभ भाई पार्क के सामने का हाल है। कैंट क्षेत्र में सीवर उफनाने के कारण नौलक्खा, शहजादी मंडी और क्लार्क्स शिराज होटल की ओर जाने वाले लोग परेशान हैं। वहीं, बेलनगंज बाजार में भी 7 दिन के अंदर 4 बार सीवर सड़क पर और दुकानों के सामने भर गया है। सालाना 48 करोड़ रुपये का भुगतान ले रही चेन्नई की कंपनी वीए टेक वबाग ने सदर बाजार के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क और बेलनगंज में सीवर समस्या का निदान नहीं किया।
20 दिन से सीवर उफनने से परेशान हैं। बच्चों को पार्क नहीं ले जा पा रहे। पूरी रोड पर सीवर बह रहा है। दुर्गंध के कारण बुरा हाल है, लेकिन वबाग के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। 15 बार शिकायतें दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन
-पंकज सिंह, निवासी नौलक्खा
हम लोग वबाग को शिकायतें करते हुए परेशान हो गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं। पार्क के गेट के सामने सेना भर्ती कार्यालय की रोड पर सीवर उफन रहा है। यहां से सैन्य अधिकारी निकलते हैं, पर सीवर की समस्या दूर नहीं हुई
-सतेंद्र कुमार, शहजादी मंडी
सप्ताह भर में 4 बार सीवर दुकानों के सामने भरा हुआ है। कोई ग्राहक नहीं आता। रात में भी सीवर उफनाया और पूरी रोड पर भर गया। वबाग कंपनी के कर्मचारी कोई काम नहीं कर रहे।
-सजल गुप्ता, बेलनगंज