{"_id":"5d2749598ebc3e6cf35f9492","slug":"burglary-in-the-shop-agra-news-agr3955392183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मस्थान के यलो जोन में दुकान मेें सेंध, 55 हजार की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मस्थान के यलो जोन में दुकान मेें सेंध, 55 हजार की चोरी
विज्ञापन
मथुरा। जन्मभूमि के समीप परचून की दुकान में हुई दीवार काट कर चोरी।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के यलो जोन में विशन प्रोवीजन स्टोर में सेंध लगाकर चोरों ने 40 हजार रुपये का सामान और 15 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मथुरा-वृंदावन रेलवे लाइन की सिग्नल केबिन में घुसे चोरों ने दुकान में सेंध लगाई। सुबह दुकान स्वामी के आने पर चोरी का पता चल सका।
डीगगेट के बद्रीनगर निवासी विशन चंद पुत्र स्व. कैलाश चंद की डीगगेट रेलवे फाटक के पास विशन प्रोवीजन स्टोर के नाम से दुकान है। गुरुवार की सुबह दुकान स्वामी के छोटे भाई रूपकिशोर बंसल दुकान खोलने गए तो देखा अंदर का सामान बिखरा पड़ा और रेलवे की केबिन की तरफ से दुकान की दीवार टूटी पड़ी है।
सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। दुकान स्वामी की मानें तो 40 हजार रुपये का सामान और 15 हजार की नकदी चोरी हुई है। खास यह है कि पास में जन्मस्थान की सुरक्षा पोस्ट, छत पर एक सिपाही मुस्तैद और 50 मीटर पर डीगगेट चौकी होने के बाद भी चोर दुकान में सेंध लगाने में कामयाब रहे। प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
50 मीटर पर चौकी, जन्मस्थान की पिकेट, फिर भी चोरी
अब सवाल खड़ा होता है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में लगे मुस्तैद जवान और 50 मीटर पर डीगगेट चौकी। चलती हुई रोड पर भी चोर दुकान में सेंध लगाकर चोरी करने में कामयाब रहे। इससे यह साफ हो गया कि पुलिस की गश्त और जन्मस्थान की पिकेट पर जवानों की मुस्तैदी सवालों के घेरे में है।