{"_id":"5d56b5438ebc3e89be0cf782","slug":"bullion-trader-murdered-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सराफा व्यापारी की गला दबाकर हत्या, दुकान के तहखाने में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सराफा व्यापारी की गला दबाकर हत्या, दुकान के तहखाने में मिला शव
Fri, 16 Aug 2019 07:23 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 Aug 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के गांव छलेसर में सर्राफ की गला दबाकर हत्या कर शव तहखाने में छोड़ दिया गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है। वहीं मृतक के छोटे बेटे की मानें तो पड़ोसियों ने घटना के समय एक महिला समेत तीन लोगों को वहां से निकलते देखा था।
थाना एत्मादपुर क्षेत्र के छलेसर निवासी शिशु पाल (58) मकान के नीचे बनी दुकान में प्रिया ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते थे। गुरुवार की दोपहर तीन बजे ऊपर मकान की विद्युत आपूर्ति अचानक बंद हो गई। इस पर पुत्रवधू प्रीति ने नीचे आकर देखा तो ससुर शिशु पाल दुकान पर नहीं थे।
तहखाने का दरवाजा खुला हुआ था। वहां झांकने पर वो पड़े दिखे। उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ है। यह देखकर प्रीति चीखने-चिल्लाने लगी। इस पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

Trending Videos
अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा
मृतक के बडे़ पुत्र संजय ने बताया कि वो शाहदार में प्रिया बर्तन भंडार के नाम से दुकान चलाता है। वहीं रहता हैं। उससे छोटा भाई मथुरा में रहता है। सबसे छोटा भाई मौसम छलेसर में ही प्रिया बर्तन भंडार के नाम से दुकान चलाता है और वो पिता के साथ ही रहता है।
घटना के समय वो मथुरा गया हुआ था। पुलिस मौसम के तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर एसएसपी बबलू कुमार, एसपीआरए रवि कुमार, सीओ अतुल सोनकर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे।
मृतक के बेटे मौसम में बताया कि बिजली जाने पर उसकी पत्नी के आवाज लगाने पर भी दुकान से कोई जबाव नहीं मिला। वहीं घटना के बाद आसपास के लोगों ने बताया कि उन्होंने दो आदमी और एक औरत को वहां से निकलते देखा था। थाना प्रभारी विकास तोमर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।