फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bullion trader dead body found in Yamuna river in Mathura

मथुरा: यमुना में मिला वृंदावन के सराफा कारोबारी का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Wed, 13 Oct 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Oct 2021 12:13 AM IST
सार

वृंदावन निवासी सराफा कारोबारी मंगलवार सुबह को मॉर्निंग वॉक की कहकर बाइक पर घर से निकले थे। शाम को उनका शव थाना रिफाइनरी क्षेत्र में यमुना नदी में उतराता मिला। पुलिस ने चामुंडा मंदिर के पास से उनकी बाइक बरामद की है। 

विज्ञापन
bullion trader dead body found in Yamuna river in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन निवासी एक सराफा कारोबारी का शव मंगलवार को यमुना में उतराता हुआ मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान होने से परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई ने वृंदावन कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


वृंदावन के अनाजमंडी क्षेत्र के सराफा कारोबारी अतुल अग्रवाल (48) पुत्र कृष्ण गोपाल अग्रवाल गुरुकुल मार्ग क्षेत्र में रहते थे। मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे वह मार्निग वॉक की कहकर बाइक पर घर से निकले, लेकिन शाम चार बजे तक नहीं लौटे। 
विज्ञापन


चिंता होने पर अतुल के भाई दीपक ने वृंदावन कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिवार के सदस्य सुधीर ने बताया कि जब दोपहर तक अतुल घर नहीं लौटे, तो उन्होंने मोबाइल पर कॉल किया। मोबाइल बंद आ रहा था। अनहोनी के अंदेशे से परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोइला घाट पर मिला शव 
शाम को करीब पांच बजे कोइला घाट पर यमुना में उतराता शव मिलने जानकारी ग्रामीणों ने रिफाइनरी पुलिस को दी। थाना रिफाइनरी प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी मय पुलिस बल के साथ मौके पर कोयला घाट पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को यमुना से बाहर निकाला।

थाना रिफाइनरी पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए सराफा के परिजनों से संपर्क साधा। तब मृतक की शिनाख्त सराफा कारोबारी अतुल अग्रवाल के रूप में हुई। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिलने से परिवार के सदस्यों ने हत्या कर शव यमुना में फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने चामुंडा मंदिर के पास से बाइक बरामद कर ली है। 

वृंदावन कोतवाली प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि कारोबारी गायब होने की सूचना सभी थानों को कर दी गई थी। परिजनों ने मृतक की शिनाख्त अतुल अग्रवाल के रूप में कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार के लोगों की तहरीर पर शाम को गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी, आगे की कार्रवाई पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस करेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed