फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bullion business will be closed on 23rd

23 को बंद रहेगा सराफा कारोबार

Sat, 21 Aug 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bullion business will be closed on 23rd
कासगंज। केंद्र सरकार के द्वारा हॉलमार्क पर कानून लागू करने के साथ ही हॉलमार्क यूनिक आईडी की व्यवस्था भी लागू की है। हॉलमार्क यूनिक आईडी को लेकर सराफा कारोबारी लगातार विरोध कर रहे हैं। श्रीजिला सराफा एसोसिएशन ने 23 अगस्त को कारोबार बंद रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन

श्री जिला सराफा एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई। जिसमें राष्ट्रीय एवं प्रांतीय सराफा नेतृत्व के आह्वान पर 23 अगस्त को सराफा कारोबार बंद रखने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा स्वर्ण आभूषणों की गुणवत्ता के लिए लागू हॉलमार्क कानून का कारोबारी स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि इसी के साथ ही हॉलमार्क यूनिक आईडी की अनिवार्यता लागू की है। इसको लागू करने का कोई औचित्य नहीं है। इसका कारोबारी विरोध कर रहे हैं। उन्होंने हॉलमार्क सेंटर कम होने की समस्या रखी। उन्होंने कहा कि हॉलमार्क आभूषण बिकने के बाद उसकी जिम्मेदारी हॉलमार्क सेंटर की होनी चाहिए और हॉलमार्किंग में नीति आयोग की सिफारिशें लागू हों। इस दौरान जिला महामंत्री राजवीर सिंह सोलंकी, मिंकी अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सत्यप्रकाश गहलौत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed