फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bullies tortured a 12 year old child living in Narayach

12 साल के बच्चों को यातनाएं: मासूम के मुंह में कपड़ा ठूंसा...जलाए पैरों के तलवे; बर्बरता की हदें की पार

Sun, 23 Jun 2024 07:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Jun 2024 07:30 AM IST
सार

नरायच में रहने वाले 12 साल के बच्चे पर दबंगों ने ऐसी यातनाएं दीं, जिससे सुनने के बाद रूह कांप जाएगी। बच्चे को दबंगों ने उस समय पकड़ा, जब वो शौच के लिए जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
bullies tortured a 12 year old child living in Narayach
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माउद्दौला क्षेत्र में 12 साल के बच्चे से दो दबंगों ने बर्बरता की। उसके मुंह में कपड़ा ठूसकर दुर्व्यवहार किया। विरोध करने पर उसके पैरों के तलवे जला दिए। पीटा और गला दबाया। बेहोश होने पर मरा समझकर जवाहर पुल के नीचे छोड़ दिए। रात में वह घर पहुंचा और परिजन को आपबीती सुनाई। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


नगला जमुनी, नरायच में फल विक्रेता का परिवार रहता है। रामबाग पर फल विक्रेता ठेल लगाता है। 19 जून की दोपहर फल विक्रेता का 12 साल का बेटा खाना देने के लिए नरायच से रामबाग आ रहा था। रास्ते में उसे शौच लगी। वह शौच के लिए गया तो वहां दो दबंगों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। उसके मुंह में कपड़ा ठूस कर पिटाई की। विरोध करने पर उसके पैरों के तलवे केमिकल से जला दिए। बेहोशी की हालत में दबंग मरा समझकर भाग गए। होश आने पर रात को घायल हालत में मासूम घर पहुंचा। मां को वारदात के बारे में बताया।
विज्ञापन


मां ने 20 जून को एत्माउद्दौला में तहरीर दी। लेकिन, दो दिन तक पुलिस जांच के नाम पर टरकाती रही। मामला जब उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया। तब शनिवार को पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed