फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bullies shot an uncle when he came out of way and attacked and injured his nephew In Agra

Agra: रंगबाजी में आम रास्ते से निकलने पर चाचा को मारी गोली, भतीजे पर बट से वार कर किया लहूलुहान; पांच नामजद

Wed, 18 Oct 2023 06:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Oct 2023 06:44 PM IST
सार

आगरा में रंगबाजी में आम रास्ते से निकलने पर चाचा को गोली मार दी। वहीं भतीजे पर बट से वार कर लहूलुहान कर दिया। पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
bullies shot an uncle when he came out of way and attacked and injured his nephew In Agra
मारपीट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की सुबह कॉलोनी के आम रास्ते से निकलने पर दबंग परिवार ने चाचा-भतीजे पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से वार करने के बाद चाचा के सीने में गोली मार दी। इससे वह घायल होकर वहीं गिर गए। बचाने आए भतीजे पर भी फायर किया, लेकिन मिस हो गया। तमंचे की बट उसके सिर में वार करके लहूलुहान कर दिया। जब तक पुलिस पहुंची, तब तक हमलावर भाग गए। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। हमला शमसाबाद रोड स्थित राजेश्वर मंदिर के सामने किया गया।

विज्ञापन


गली नंबर-4, निकट राजेश्वर मंदिर निवासी ललित शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह 8:30 बजे पिता श्रीनिवास शर्मा (55) काम से जा रहे थे। वह जैसे ही घर के सामने स्थित राजेश्वर गोपी नगर कॉलोनी से निकले। वहां के रहने वाले दिनेश पाठक, उनके बेटे आकाश, अंशुल, अर्जुन और उनके परिवार की महिलाएं गाली-गलौज करने लगीं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: डाकघर में लाखों का गबन, क्लर्क ने खाते से उपभोक्ता का नाम हटाकर अपना दर्ज किया; उड़ा दिए 18 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनिवास के विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। दिनेश और आकाश ने तमंचे निकाल लिए। फायरिंग करने लगे। पिता सीने में गोली लगने से जमीन पर गिर पड़े। दिनेश की पत्नी राधारानी ने फरसे से हमले की कोशिश की।

गोली की आवाज सुनकर पिता के रिश्ते का भतीजा विशाल उपाध्याय बचाने आया। आरोपी आकाश ने विशाल को निशाना बनाते हुए फायर किया। मगर, वो मिस हो गया। बाद में उसके सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर लोग आ गए। हमलावर पिता-पुत्र तमंचे लहराते हुए अपनी कार से भाग गए। परिजन घायलों को शहीद नगर स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे।

पहले करा दिया था बीच-बचाव

घायल विशाल उपाध्याय का टेंट हाउस है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुबह वह और चाचा श्रीनिवास के साथ राजेश्वर गोपी नगर कॉलोनी से निकलकर अपने गोदाम पर जा रहे थे। दिनेश पाठक और उसके पुत्र ने घर के सामने से निकलने पर झगड़ा कया। कहासुनी हो गई थी, तब कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया था। मगर, उन्होंने दोबारा मौका देखकर हमला बोला।

पुलिस नहीं करती है कार्रवार्ई

विशाल के पिता किशन गोपाल उपाध्याय ने आरोप लगाया कि दिनेश पाठक का परिवार कॉलोनी में गोदाम और प्लाट पर जाने वालों को दबंगई दिखाता है। उनसे चौथ मांगते हैं। पूर्व में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। मगर, पुलिस से सांठगांठ होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं होती है। पुलिस से कई बार मिलकर शिकायत भी की जा चुकी हैं। मगर, कुछ नहीं होता है।

पांच नामजद किए गए

दो पक्षों में विवाद हुआ था। पूर्व में निरोधात्मक कार्रवाई की गई थी। अब दो लोगों पर हमला बोला गया है। उनका उपचार कराया गया है। मामले में पांच नामजद किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। -सूरज राय, डीसीपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed