फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bullies beat up pregnant female constable and stole her mangalsutra In Agra molested her when she protested

गर्भवती महिला सिपाही से क्रूरता: दबंगों ने पेट में मारी लात, विरोध पर की गंदी हरकतें; सिपाही पति को भी पीटा

Tue, 20 Feb 2024 04:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Feb 2024 04:42 PM IST
सार

दबंगों ने गर्भवती महिला सिपाही के साथ क्रूरता की। पेट में मारी लात और लूट लिया मंगलसूत्र। विरोध करने पर छेड़छाड़ किया। 

विज्ञापन
bullies beat up pregnant female constable and stole her mangalsutra In Agra molested her when she protested
महिला सिपाही, सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा से ड्यूटी करके पति के साथ वापस घर जा रही गर्भवती महिला सिपाही से दुकानदार और कर्मचारियों ने पीटा। छेड़छाड़ की और गले से मंगलसूत्र छीन लिया। पत्नी को बचाने आए सिपाही पति से भी दबंगों ने मारपीट की। पुलिस आयुक्त के आदेश पर ताजगंज थाना में अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


खंदौली थाने में तैनात महिला सिपाही की पुलिस भर्ती परीक्षा में ड्यूटी थी। पति भी पुलिस में है। महिला सिपाही ने बताया की 17 फरवरी को सुबह छह बजे से एक परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी लगी थी। पति उस दिन छुट्टी पर थे। गर्भवती होने के वजह से पति कार से परीक्षा केंद्र पर छोड़ने गए थे। 

विज्ञापन

साथियों के साथ मिलकर सिपाही दंपती को पीटा

वहां से शाम को घर वापस आते समय फतेहाबाद रोड पर एक पेठे की दुकान पर सामान खरीदने के लिए रुके। पति दुकान पर सामान लेने चले गए। इस दौरान बगल की दुकान पर खड़ा युवक गाली देने लगा। उन्होंने इसका विरोध किया। इस बात पर आसपास के अन्य दुकानदार भी मौके पर आ गए। सब मिलकर महिला सिपाही को पीटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर पर डंडा और पेट में मारी लात

उनमें से एक युवक ने महिला सिपाही के सिर पर डंडा और पेट में लात मार दी। इससे वह मदद के लिए चिल्लाने लगी। इस पर पति दौड़कर आया और बीच बचाव करने लगा। मगर, दुकानदारों ने उसको भी जमकर पीटा। महिला सिपाही का आरोप है कि इस दौरान युवकों ने छेड़छाड़ भी की। मारपीट के दौरान गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed