{"_id":"6368f26f15f8f17eb17a59f1","slug":"bullet-bike-and-garbage-car-collided-young-man-fell-from-the-flyover-died-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: कूड़ा गाड़ी ने बुलट में मारी टक्कर, ओवर ब्रिज से नीचे गिरे युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: कूड़ा गाड़ी ने बुलट में मारी टक्कर, ओवर ब्रिज से नीचे गिरे युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Mon, 07 Nov 2022 05:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Nov 2022 05:26 PM IST
सार
हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं ओवर ब्रिज पूरी तरह जाम हो गया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन
बुलट बाइक और हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) पर सोमवार शाम को नगर निगम की कूड़ा गाड़ी की टक्कर लगने से बुलेट बाइक सवार रोहित (23) उछलकर 30 फुट नीचे जा गिरा। सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका चचेरा भाई सचिन भी बाइक पर उसके साथ था। वह पुल पर ही रह गया। वह गंभीर घायल हुआ है। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
हादसा तकरीबन शाम चार बजे का हुआ। किरावली के गांव पुरामना निवासी रोहित (23) पुत्र विजय सिंह और सचिन उर्फशेखर (22) पुत्र रामवीर शहर आए थे। उन्हें एक कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के संबंध में बात करनी थी। शाम को लौटते समय सचिन बाइक चला रहा था, रोहित पीछे बैठा था। सिकंदरा से कारगिल चौराहे की तरफ जाने के लिए आरओबी पर आए। कारगिल की तरफ से नगर निगम की कूड़ा गाड़ी आ रही थी।
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि कूड़ा गाड़ी की सामने से बाइक में टक्कर लगी। रोहित उछला और रेलिंग पार करता हुआ 30 फुट नीचे सड़क पर सिर के बल गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सचिन के सिर और पैर में चोट लगी। वह बाइक सहित पुल पर ही गिर गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भागा, लेकिन सिकंदरा चौराहे पर जाम में फंस गया। इस पर चालक वहां गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन आ गए थे।
उनमें कोहराम मच गया।