फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bulldozers were run overnight on three shops near Shaheed Nagar police post

दुकानों पर चला बुलडोजर: व्यापारी को पड़ा हार्टअटैक,  बेटा कोमा में...30 साल का व्यापार आंखों के सामने उजड़ गया

Tue, 12 Mar 2024 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Mar 2024 10:12 AM IST
सार

जिस दुकान के सहारे 30 साल से परिवार चल रहा था वो आंखों के सामने उजड़ गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 
 

विज्ञापन
Bulldozers were run overnight on three shops near Shaheed Nagar police post
विजय कुमार छाबड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहब, दुकान तो उजड़ गई। अब कार्रवाई का इंतजार है। मुझे हार्टअटैक पड़ चुका है। बेटा कोमा में है। इलाज चल रहा है। पत्नी भी बीमार रहती है। 30 साल से दुकान लेकर घर का खर्च चला रहे थे। दुकान खाली करने के लिए मालिक दबाव डाल रहा था। उससे जून तक का समय मांगा था, फिर भी उसने एक रात में तीन दुकानों को बुलडोजर से ढहा दिया। सामान तक नहीं दिया। इसे ट्रैक्टर ट्राॅली में भरकर ले गया। यह दर्द है विजय कुमार छाबड़ा का। सोमवार को वह पत्नी और नातिन के साथ डीसीपी सिटी सूरज राय से गुहार लगाने आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शहीद नगर पुलिस चौकी के पास तीन दुकानों में मोबाइल एसेसरीज का कारोबार करते थे। यह किराये ले रखी थीं। दुकान मालिक अशोक शर्मा ने जमीन बिल्डर को बेच दी है। इस कारण दुकान खाली करने के लिए बोल रहे थे। परिवार की स्थिति ऐसी नहीं थी कि इस समय कहीं जा पाएं। बेटा एक हादसे में घायल हुआ था। वह कोमा में चला गया। उसका इलाज चल रहा है। वह अकेले ही बेटे का खर्च उठा रहे हैं। उसकी एक मासूम बेटी और पत्नी हैं। वह खुद बीमार रहते हैं।
विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार की बात सुनने के बाद डीसीपी सिटी ने एसीपी सदर और इंस्पेक्टर सदर से बात की। उनसे कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। यह भी कहा कि अगर, सामान ट्रैक्टर-ट्राॅली में भरकर ले जाया गया है तो डकैती की धारा की वृद्धि की जाए। मामला गंभीर है। सामान की बरामदगी की जानी चाहिए। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed