{"_id":"69e695f83f580a25f80d8cde","slug":"bulldozers-roar-in-chandni-chowk-shopkeepers-close-their-shutters-and-run-away-agra-news-c-25-1-agr1035-1039861-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चांदनी चौक में गरजा बुलडोजर, शटर बंद कर भागे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चांदनी चौक में गरजा बुलडोजर, शटर बंद कर भागे दुकानदार
विज्ञापन
आगरा। बल्केश्वर स्थित चांदनी चौक मार्केट में सोमवार को नगर निगम का बुलडोजर चलते ही खलबली मच गई। स्वच्छता और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के डर से कई दुकानदार दुकानों के शटर गिराकर भाग गए।
टास्क फोर्स ने फुटपाथ पर अवैध रूप से लगी बांस-बल्लियों, टिनशेड और तिरपालों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। सड़क पर रखे तख्तों को भी जब्त किया गया। अभियान केवल चांदनी चौक तक सीमित नहीं रहा बल्कि कोठी मीना बाजार से लोहामंडी थाने तक सड़क किनारे लगे अवैध ठेल-धकेल और काउंटरों को भी हटाया गया।
एसएफआई रचना गुप्ता और अवर अभियंता मुकेश कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान गंदगी फैलाने और मार्ग अवरुद्ध करने वाले 12 दुकानदारों से 7,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नालियों और सड़कों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी गई कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।