{"_id":"6946d90c382abbce3902b95a","slug":"bulldozers-demolished-illegal-structures-built-on-government-land-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण...नोटिस के बाद भी डाल रहे थे टिनशेड, निगम की टीम ने कराया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण...नोटिस के बाद भी डाल रहे थे टिनशेड, निगम की टीम ने कराया ध्वस्त
Sat, 20 Dec 2025 10:52 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 20 Dec 2025 10:52 PM IST
सार
आगरा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को नगर निगम की टीम ने ध्वस्त करा दिया। नोटिस के बाद भी जमीन पर टिनशेड डालने की तैयारी हो रही थी।
विज्ञापन
निगम की टीम ने ध्वस्त कराया अवैध निर्माण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में सिकंदरा स्थित नारायणी देवी इंटर कॉलेज के पीछे तालाब किनारे की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। निगम के नोटिस के बाद भी युवक टिनशेड डालने की तैयारी कर रहा था।
इस भूमि पर नगर निगम का न्यायालय में वाद विचाराधीन है। भूपेंद्र शिवहरे ने विवादित भूमि पर पिलर खड़े कर गेट लगाने का कार्य शुरू करा दिया। निगम ने नोटिस दिया लेकिन वह नहीं माना। इस पर राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने बुलडोजर से गेट, पिलर और निर्माण को ध्वस्त कर दिया। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि सरकारी भूमि और सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। कानूनी प्रक्रिया का कोई उल्लंघन करता है तो नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा।