फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bulldozer will be run on 488 houses built near Taj Mahal

UP: ताजमहल के पास बने 488 घरों पर चलेगा बुलडोजर, एडीए ने ध्वस्त करने की शुरू कर दी तैयारी; जानें वजह

Fri, 08 Aug 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Aug 2025 09:47 AM IST
सार

ताजमहल के पास ताजनगरी फेज-2 में 488 आवासों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। आगरा विकास प्राधिकरण ने इन आवासों को ध्वस्त करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bulldozer will be run on 488 houses built near Taj Mahal
488 घरों पर चलेगा बुलडोजर, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ताजनगरी फेज-2 में स्थित 488 दुर्बल आय वर्ग के आवासों पर बुलडोजर चलेगा। आईआईटी रुड़की ने इन आवासों को कंडम घोषित कर दिया है। 488 आवासों में 391 खाली हैं जबकि 97 आवास आवंटित हैं। इन भवनों को ध्वस्त करने के बाद एडीए नई योजना बनाएगा या भूमि को नीलाम करेगा।
विज्ञापन


 

आईआईटी रुड़की ने सर्वे के बाद सुरक्षा की दृष्टि से असुरक्षित बताते हुए इन भवनों को ध्वस्त करने की संस्तुति की है। इन 488 भवनों की कीमत आसमान छू रही है। ऐसे में यहां दोबारा दुर्बल आय वर्ग के मकान नहीं बनाए जाएंगे। इन भवनों के पुनर्निर्माण से एडीए को वित्तीय हानि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में इन भवनों में रहने वाले लोगों को अटलपुरम में नियोजित किया जाएगा। जो लोग अटलपुरम में बसना नहीं चाहते उन्हें एडीए ब्याज सहित रकम वापस करेगा। ताजनगरी फेज-2 में 97 भवन ही आवंटित हैं। इनमें 16 भवनों की रजिस्ट्री हो सकी है, 56 भवन का अनुबंध है। 24 भवनों पर एडीए का बकाया है। जिन्हें तीन बार बकाया भुगतान के लिए नोटिस भेजा गया है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली के अनुसार आवंटियों को प्राधिकरण की अन्य योजनाओं में समायोजित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed