फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bulldozer runs on illegal roadside fencing

Agra News: सड़क किनारे लगी अवैध फेंसिंग पर चला बुलडोजर

Sat, 14 Mar 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal roadside fencing
आगरा। सफाई और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने पर सड़क किनारे लगाई गई अवैध फेंसिंग को नगर निगम प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। दयालबाग के आरएस रेजिडेंसी निवासी गुरु वचन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शिकायत में कहा था कि रोड साइड पटरी पर गार्डन के लिए स्टील की फेंसिंग लगाई गई है। जिससे नालियों की सफाई में बाधा आती है। सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। जिस पर नगर निगम की टीम ने सात मार्च को मौके का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान भवन संख्या 44 और 55 के स्वामियों को उक्त फेंसिंग को अतिक्रमण बताते हुए इसे स्वयं हटाने की चेतावनी दी गई थी। इन लोगों ने फेंसिंग नहीं हटाई। नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए को शुक्रवार को टीम भेजी। टीम ने जेसीबी की मदद से सड़क किनारे लगाई गई फेंसिंग को ध्वस्त कर अतिक्रमण को हटा दिया। यह कार्रवाई अवर अभियंता मुकेश कुमार के नेतृत्व में की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed