{"_id":"669561730841667493083a6d","slug":"bulldozer-runs-on-illegal-colony-destroys-foundation-of-50-plots-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-120674-2024-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मैनपुरी में चला सीएम योगी का बुलडोजर, ध्वस्त कर दी अवैध कॉलोनी; मची रही अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मैनपुरी में चला सीएम योगी का बुलडोजर, ध्वस्त कर दी अवैध कॉलोनी; मची रही अफरा-तफरी
Tue, 16 Jul 2024 10:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 16 Jul 2024 10:17 AM IST
सार
मैनपुरी में अवैध रूप से बनाई जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर चला। यहां 50 प्लॉटों की नींव भी भरी जा चुकी थी, जिसे बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
कॉलोनी में प्लाट ध्वस्त कराते अधिकारी।
विस्तार
मैनपुरी शहर में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बिना नक्शा पास कराए की जा रही प्लॉटिंग को बुलडोजर से प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया है। एसडीएम ने कहा कि शहर में अवैध कॉलोनियों को चिन्हित किया जा रहा है। इनके विरुद्ध अभियान शुरू किया गया है। पहले दिन सोमवार को महमूद नगर में 50 प्लाटों की नींव को ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन
शहर में कई क्षेत्रों में अकृषक भूमि पर बिना अनुमति के और बिना नक्शा पास कराए ही अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही है। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने एसडीएम सदर को अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। एसडीएम अभिषेक कुमार ने अवैध प्लॉटिंग रोकने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अभियान के पहले दिन उपजिलाधिकारी के निर्देशन में राजस्व टीम शहर के मोहल्ला महमूद नगर नई बस्ती पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी। टीम ने बुलडोजर चलवाकर करीब 50 प्लॉटों में भरी गई नींव को ध्वस्त कराया। कुछ कॉलोनाइजर्स पहुंचे और विरोध करने का प्रयास किया लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। प्लाटों की नींव को पूरी तहर ध्वस्त करते हुए चेतावनी दी कि बिना आबादी घोषित किसी प्रकार से बिना नक्शा पास कराए प्लॉटिंग का कार्य न किया जाए। टीम में तहसीलदार मैनपुरी विशाल यादव, नायब तहसीलदार शौर्य राठौर, लेखपाल सदर पुष्पेंद्र सिंह चौहान, ब्रजेश राठौड़ मौजूद रहे।
नगर पालिका की टीम भी रही मौजूद
कार्रवाई के दौरान शहर कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त नगर पालिका की टीम भी मौके पर मौजूद रही। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में बिना आबादी घोषित किसी भी जमीन पर प्लाॅटिंग नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि प्लॉट खरीदने से पहले इस बात की जानकारी ले लें कि संबंधित प्लॉट आबादी वाले क्षेत्र में है कि नहीं।
कार्रवाई के दौरान शहर कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त नगर पालिका की टीम भी मौके पर मौजूद रही। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में बिना आबादी घोषित किसी भी जमीन पर प्लाॅटिंग नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि प्लॉट खरीदने से पहले इस बात की जानकारी ले लें कि संबंधित प्लॉट आबादी वाले क्षेत्र में है कि नहीं।