{"_id":"6593bd9020d67f599d037e8b","slug":"bull-that-fell-into-the-pond-struggled-with-death-for-36-hours-villagers-tried-to-rescue-could-not-save-life-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: तालाब में गिरा सांड 36 घंटे मौत से जूझा, ग्रामीणों ने किया निकालने का जतन; नहीं बचा सके जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: तालाब में गिरा सांड 36 घंटे मौत से जूझा, ग्रामीणों ने किया निकालने का जतन; नहीं बचा सके जान
Tue, 02 Jan 2024 01:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:08 PM IST
सार
तालाब में एक सांड गिर गया, जो बाहर नहीं निकल पा रहा था। ग्रामीणों ने उसे निकालने के तमाम प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। 36 घंटे के संघर्ष के बाद सांड मौत से हार गया।
विज्ञापन
bull rescu
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के पिनाहट कस्बे के गांव करकौलीपुरा के तालाब में गिरे गोवंश को 36 घंटे बाद भी निकाला नहीं जा सका है। सूचना के बाद मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी के नहीं पहुंचने पर आक्रोश जताते हुए ग्रामीणों ने पंपसेट लगाकर तालाब के पानी निकालने और गंदगी की सफाई शुरू कर दी है। इतने प्रयास के बाद भी सांड की जान नहीं बचाई जा सकी।
ग्रामीणों ने बताया कि तालाब की बरसों से सफाई नहीं कराई गई है। जिसके कारण जानलेवा जलकुंभी से यह पट गया है। इसी तालाब में शनिवार की रात गोवंश (सांड़) गिर गया। जलकुंभी में फंसे सांड़ को काफी मशक्कत के बाद भी जब ग्रामीण नहीं निकाल सके तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बुलडोजर मंगाकर जलकुंभ हटवाने की कोशिश की, लेकिन दलदल के कारण सफलता नहीं मिली। इससे 36 घंटे बाद भी सांड़ नहीं निकाला जा सका।
सोमवार को गोवंश को निकालने के लिए ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला और पंप सेट लगाकर तालाब का पानी निकलवाया। जब तक सांड को बाहर निकाला गया उसकी मौत हो गई।