फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bull Attacks Farmers Collecting Mustard Seeds one Dead and two Critically Injured

मौत बनकर दौड़ा सांड: बाइक सवारों पर किया हमला, एक किसान की चली गई जान; दो की हालत गंभीर

Mon, 06 Oct 2025 02:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Oct 2025 02:17 PM IST
सार

सड़क पर जा रहे बाइक सवारों पर सांड ने हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Bull Attacks Farmers Collecting Mustard Seeds one Dead and two Critically Injured
मृत का फाइल फोटो और परिवार के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के गंजडुंडवारा में बाइक से सरसों का बीज लेने जा रहे तीन युवकों पर सोमवार सुबह एक सांड़ ने हमला बोल दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


घटना गंजडुंडवारा की है। थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव निविया निवासी शिशुपाल (36) पुत्र पन्नालाल, दाताराम (26) पुत्र जयचंद्र और रामवीर (45) पुत्र लखन सिंह सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे बाइक से सरसों का बीज लेने गंजडुंडवारा आ रहे थे। शिशुपाल के भाई मुनेंद्र ने बताया कि रास्ते में गांव महमूदपुर के पास अचानक एक सांड़ ने उनकी चलती हुई बाइक पर हमला कर दिया। हमला इतना जबरदस्त था कि बाइक सड़क किनारे जा गिरी और बाइक पर बैठे रामवीर खाई में जा गिरे। 
विज्ञापन


जबकि शिशुपाल और दाताराम पास से गुजर रहे एक ई-रिक्शा से टकरा गए। राहगीरों ने तीनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने शिशुपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रामवीर और दाताराम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक शिशुपाल की मौत से पत्नी सविता, बेटा प्रवीण (5), बेटी पूनम (2) और मां सोनवती का रोर-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed