फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bull attacked farmer stomach Tore inserted horns into his neck Even doctors were shocked to see condition

सांड ने किया हमला: किसान का पेट फाड़ा...गर्दन में घुसा दिए सींग; हालत देख डॉक्टर भी कांप गए

Sun, 10 Nov 2024 01:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Nov 2024 01:23 PM IST
सार

एटा के अलीगंज में खेत पर काम कर रहे किसान पर सांड ने हमला कर दिया। किसान का पेट फाड़ दिया और उसकी गर्दन में सींग घुसा दिए। परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। किसान की हालत देख डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। 

 

विज्ञापन
bull attacked farmer stomach Tore inserted horns into his neck Even doctors were shocked to see condition
घायल किसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के नगला भज्ज गांव में खेतों पर काम कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। सांड के हमले में बुजुर्ग गम्भीर रूप से घायल हुआ है। खेत पर काम कर रहे परिजन मरणासन्न हालत में बुजुर्ग को अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां डॉक्टरों ने किसान की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन



 

खेत पर काम कर रहा था किसान
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग किसान भगवान दास पुत्र सुमेर सिंह उम्र 65 अपने परिवार के साथ खेत पर किसानी का कार्य कर रहा रहा था, तभी अचानक आवारा सांड आ गया। किसान खेतों से सांड को भागाने लगा, तभी सांड हमला वर हो गया और उसने बुजुर्ग को खेतों में पटक-पटक कर अधमरा कर दिया। चीखने-चिल्लाने के बाद परिजन बुजुर्ग की तरफ दौड़े तब तक सांड ने किसान का पेट फाड़ दिया और गरद्न में सींग घुसा दिए। 

ये भी पढ़ें -  UP: आगरा पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा ऐसा शातिर...चेन स्नेचिंग में है माहिर, नाम दर्ज हैं आठ मुकदमे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत बेहद गंभीर
परिजन घायल बुजुर्ग को मोटर साइकिल से अलीगंज स्थित अस्पताल ले कर आए, जहां चिकित्सकों ने सांड के हमले में घायल किसान को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार बुजुर्ग की हालत चिंताजनक है। सांस लेने में तकलीफ हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed