फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bull attacked and killed two young men in agra up news

सांड ने दो युवकों को मार डाला: हवा में उछाल दिए दोनों...फिर पेट में घुसा डाले सींग, देखकर दहल गए लोगों के दिल

Tue, 12 Aug 2025 08:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Aug 2025 08:16 AM IST
सार

आगरा में सांड ने हमला कर दो युवकों को मार डाला। ये युवक बाइक से जा रहे थे। बाइक सांड से टकरा गई। इसके बाद सांड ने हमला किया।
 

विज्ञापन
bull attacked and killed two young men in agra up news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

आगरा के बाह में कैंजरा मार्ग पर डेरक के पास रविवार रात करीब 9:15 बजे बाइक से टकराने पर सांड़ ने बाइक सवारों लाल खां (21) और उजैब (15) को सींगों पर उठाकर सड़क पर पटक दिया। दोनों के पेट में सींग घुस गए, जिससे उनकी मौत हो गई। तीसरे साथी दानिश की बाइक से उछलकर खेत में गिर जाने से जान बच गई।
विज्ञापन

अभयपुरा के राजू की बाह में बाइक मरम्मत की दुकान है। राजू ने बताया कि सुनरट्टी गांव के उजैब और दानिश उनकी दुकान पर काम करते थे। रविवार को बेटे की छठी की दावत थी, जिसमें दोनों शामिल होने आए थे। दावत के बाद भाई लाल खां दोनों को छोड़ने के लिए बाइक से बाह के लिए निकले थे। रात करीब 9:15 बजे डेरक गांव के पास सड़क पर आए सांड़ से बाइक टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने से सबसे पीछे बैठा दानिश उछलकर खेत में जा गिरा। जबकि भाई लाल खां और उजैब बाइक में फंसे रह गए। सांड़ ने दोनों को सींग पर उठाकर सड़क पर पटका। इससे दोनों के पेट में सींग घुस गए। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को बाह सीएचसी पर ले गए, जहां चिकित्सक ने उजैब को मृत घोषित कर दिया। जबकि लाल खां की मौत सैफई पीजीआई ले जाते समय हुई।

विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी लाल खां की शादी
हादसे में जान गंवाने वाले अभयपुरा के लाल खां की एक साल पहले रवीना के साथ शादी हुई थी। बेटे का शव देख बेसुध हुई मां गुड्डी ने बताया कि बचपन में ही लाल खां के सिर से पिता नवी खां का साया छिन गया था। शादी के एक साल बाद ही विधवा हुई रवीना की भी रो-रोकर हालत खराब है। गुड्डी ने बताया कि उजैब और लाल खां पैदल ही घर से निकल रहे थे। तब राजू के कहने पर लाल खां दोनों को बाइक से छोड़ने के लिए बाह गया था। लाल खां ने छठी की दावत भी नहीं खाई थी।

सड़क पर घूम रहे छुट्टा मवेशी
डेरक पर सांड़ की टक्कर से अभयपुरा के लाल खां, सुनरट्टी के उजैब की मौत सड़क पर घूमते छुट्टा मवेशियों का सवाल छोड़ गई है। सवाल यह भी है कि जब मवेशी सड़क पर घूम रहे हैं, पशु कैचर टीमें क्या कर रहीं हैं? कैंजरा रोड पर भदावर डिपो कार्यशाला, डेरक, अभयपुरा में सड़क पर गोवंश खड़े और बैठे रहते हैं। वाहन निकलने पर टस से मस नहीं होते। बाह कस्बे में जैन नगर क्षेत्र, पेट्रोलपंप क्षेत्र में सड़क पर छुट्टा मवेशी घूमते हैं। दो दिन पहले बाह में वाहन की टक्कर से एक गोवंश मर भी गया था। वहीं, बटेश्वर मार्ग पर खांद तिराहे, बिजकौली के पास गोवंश के झुंड सड़क पर रहते हैं। बाह स्टेट हाईवे पर होलीपुरा, चौसिंगी, जैतपुर, बड़ागांव में छुट्टा मवेशी आए दिन हादसे की वजह बनते हैं। देहात की अन्य सड़कों पर भी कमोवेश यही हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed