{"_id":"5dcd31a78ebc3e5b2c1d36b4","slug":"bull-attack-on-farmer-death-in-mainpuri-latest-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में गुस्सैल सांड़ ने किसान को पटक-पटककर मार डाला, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में गुस्सैल सांड़ ने किसान को पटक-पटककर मार डाला, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 14 Nov 2019 04:21 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 14 Nov 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
जनपद में आवारा पशुओं द्वारा इंसानों पर हमले किए जा रहे हैं। कई स्थानों पर सांड़ के हमलों ने इंसानों की जान ली है। मैनपुरी में गुरुवार को एक सांड़ ने किसान पर हमला कर दिया। सींग से उठाकर सांड़ किसान को पटकता रहा जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
मैनपुरी जनपद के करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला गुरजा निवासी 75 वर्षीय किसान पन्नालाल गुरुवार की सुबह करीब छह बजे रोजाना की तरह टहलने के लिए खेत की ओर गए थे। वहां पहुंचने पर एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया।
किसान ने खुद को बचाने के लिए दौड़ भी लगाई। लेकिन सांड़ ने उन्हें बच निकलने का मौका नहीं दिया। सींग से उठाकर उन्हें कई बार जमीन में पटका। जिससे पन्नालाल की मौके पर ही मौत हो गई।