फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bulandshahr Poisonous Liquor Case: 40 liters of raw liquor recovered in Kasganj

बुलंदशहर शराब कांड: कासगंज में 40 लीटर कच्ची शराब बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Jan 2021 05:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Jan 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr Poisonous Liquor Case: 40 liters of raw liquor recovered in Kasganj
कासगंज पुलिस ने बरामद की अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर में जहरीरी शराब पीने से हुई मौतों के बाद कासगंज जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 40 लीटर कच्ची शराब और 35 देशी शराब के क्वार्टर के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

विज्ञापन


कोतवाली सोरों क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नगला पलटू में कच्ची शराब बेची जा रही है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर शराब बिक्री कर रहे लोग मौके से भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में रघुवर दयाल, सादिक, सुनहरी लाल और सुनील निवासी नगला पलटू हैं। 
विज्ञापन

बुलंदशहर शराब कांड: ...हमारी ऊपर तक है सेटिंग, कहीं पर भी कर लो शिकायत, हमारा कुछ नहीं बिगड़ने वाला
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। उधर, सिढ़पुरा क्षेत्र में खरगातीपुर रोड टावर के पास से कुलदीप निवासी खरगातीपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से 20 देशी शराब के क्वार्टर बरामद किए गए। 

थाना अमांपुर क्षेत्र के डोर्रा मार्ग से पुलिस ने हुब्बलाल निवासी नगला चिंती अमांपुर को 15 देशी शराब के क्वार्टर के साथ गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज जेल भेजने की कार्रवाई की है। 

मथुरा: कलक्ट्रेट परिसर में दरोगा ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, एसएसआई को मारा तमाचा

अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य वर्मा ने बताया कि बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत के बाद जिले में अलर्ट किया गया है। सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में शराब माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed