{"_id":"5ff92170887c8d2b7378e77d","slug":"bulandshahr-poisonous-liquor-case-women-says-liquor-mafia-threatens-villagers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर शराब कांड: ...हमारी ऊपर तक है सेटिंग, कहीं पर भी कर लो शिकायत, हमारा कुछ नहीं बिगड़ने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर शराब कांड: ...हमारी ऊपर तक है सेटिंग, कहीं पर भी कर लो शिकायत, हमारा कुछ नहीं बिगड़ने वाला
Sat, 09 Jan 2021 08:52 AM IST
शाहरुख खान
आबाद नकवी, अमर उजाला, बुलंदशहर
आबाद नकवी, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 09 Jan 2021 08:52 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr poisonous liquor case
- फोटो : अमर उजाला
भले ही प्रदेश सरकार राज्य में जहरीली शराब के कारोबार को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही हो, लेकिन अफसरों की लापरवाही से एक बार फिर जहरीली शराब ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में पांच लोगों की जान ले ली। मृतकों के परिजनों की आंखों से बहते आंसू कही ना कही अफसरशाही को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहे हैं।
bulandshahr poisonous liquor case
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद रोती-बिलखती गांव की महिलाओं ने बताया कि गांव में जहरीली शराब का कारोबार लंबे समय चल रहा है। इसे लेकर उन्होंने कई बार शिकायत भी की, लेकिन माफिया ने शराब की बिक्री को बंद करने के बजाए उल्टे उन्हें धमकिया दीं। माफिया का कहना था कि चाहे जिससे शिकायत कर लो हमारा कुछ नहीं बिगड़ने वाला, हमारी सेटिंग ऊपर तक है।
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने बताया कि जब वह अपनी पीड़ा को लेकर पुलिस के पास पहुंचीं तो पुलिस ने मामले में खानापूर्ति करते हुए कुछ दिनों के लिए आंशिक रूप से शराब को बंद करा दिया। लेकिन कुछ दिन बाद ही फिर से गांवों में धड़ल्ले से शराब बिकने लगी। महिलाओं ने बताया कि गांव में अवैध शराब की बिक्री को बंद कराने के लिए उन्होंने एक बार तहसील दिवस में भी शिकायत की थी। लेकिन, प्रशासनिक अधिकारियों का हाल भी पुलिस जैसा ही निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने भी मामले को गंभीरता के साथ नहीं लिया और गांव में जहरीली शराब की बिक्री धड़ल्ले के साथ होती रही। शराब की बिक्री को रोकने के लिए बनाए गए आबकारी विभाग ने पूरी तरह से असंवेदनशीलता दिखाई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कभी आबकारी विभाग नहीं पहुंचा। महिलाओं का कहना था कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की हीलाहवाली ने आज उनके हंसते खेलते परिवार के लोगों को मौत के मुंह में झोंक दिया।
विज्ञापन
गांव में जाते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने कराई मुनादी
शुक्रवार को सिकंदराबाद के गांव जीतगढ़ी में अवैध शराब पीने से 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन की नींद टूटी और सिकंदराबाद और आसपास के गांव क्षेत्रों में मुनादी कराई गई है। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर जीतगढ़ी और आसपास के गांवों में मुनादी कराई गई। इसके बाद विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों से पूछताछ की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।
शुक्रवार को सिकंदराबाद के गांव जीतगढ़ी में अवैध शराब पीने से 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन की नींद टूटी और सिकंदराबाद और आसपास के गांव क्षेत्रों में मुनादी कराई गई है। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर जीतगढ़ी और आसपास के गांवों में मुनादी कराई गई। इसके बाद विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों से पूछताछ की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।