फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bukhar se maut in agra

बुखार से पीड़ित बालिका समेत दो की मौत 

Tue, 04 Oct 2016 01:27 AM IST
बुखार से पीड़ित बालिका समेत दो की मौत 
बुखार से पीड़ित बालिका समेत दो की मौत  Updated Tue, 04 Oct 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
bukhar se maut in agra
बुखार - फोटो : अमर उजाला
देहात क्षेत्रों में वायरल बुखार पर स्वास्थ्य विभाग अंकुश नहीं लगा पा रहा है। इसी के चलते सोमवार को पिनाहट और फतेहाबाद क्षेत्र में एक बालिका समेत दो की मौत हो गई। इस तरह जिले में अब तक मरने वालों की संख्या 60 से पार हो गई है। लगातार बिगड़ते हालात को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सरकारी अस्पतालों में इलाज न मिल पाने से परेशान ग्रामीण झोलाछाप का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

पिनाहट में मंसुखपुरा के कुकुरियन पुरा गांव में ब्रजानन्द (24) पुत्र जगदीश को पिछले दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन गांव में ही झोलाछाप से इलाज करा रहे थे। सोमवार को उपचार के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर परिजन उसे आगरा ले जाने लगा। रास्ते में युवक की मौत हो गई। वहीं, फतेहाबाद के ग्राम सिकरारा में जोगेंद्र सिंह की पुत्री कल्लो (12) को 4 दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। ठीक न होने पर आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। बता दें कि गांव में ही बुखार से पीड़ित शरीफ की पुत्री तमन्ना (7) की शुक्रवार और पुत्र अयान (4) की शनिवार को मौत हो गई। घटना की जानकारी पर उपजिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेजकर उपचार दिलाया। टीम ने गांव 45 मरीजों का परीक्षण दवाएं बांटीं। अधीक्षक शरतचंद केसरी ने बताया गांव में लगातार कैंप जारी रहेंगे। 
विज्ञापन

---------
बाह और अछनेरा में लगा स्वास्थ्य शिविर
बाह/अछनेरा। सोमवार को बाह के खोड़ गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर 63 रोगियों का उपचार किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि गांव में स्थिति नियंत्रण में है। अछनेरा के गांव सांधन में अहमदिया मुस्लिम जमात की तरफ से कैंप लगाकर नि:शुल्क दवाएं बांटीं गईं। इस दौरान डॉ. समर, बजाहद खान, सोएब अहमद, गुलजार खा, अशरत खान, अनस अहमद, फैजल अहमद, दिलसार, अजहर, अमन आदि मौजूद रहे। वहीं, भाजपा नेता राजकुमार चाहर सोमवार को बुखार से मृतकों के परिवारीजनों से मुलाकात की। मौके पर पहुंचे पीएचसी प्रभारी सुशील कुमार से उन्होंने इमरजेंसी सेवा शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार से पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की जाएगी। इस मौके पर डा. नेम सिंह, जमील प्रधान, धारा सिंह इंदौलिया, लोकमन सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed