{"_id":"5b89012d42c792593176d854","slug":"builder-surrender-in-court-after-sixteen-year-old-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलह साल पहले हुई थी हत्या, अब बिल्डर ने किया कोर्ट में समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलह साल पहले हुई थी हत्या, अब बिल्डर ने किया कोर्ट में समर्पण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में थाना सिकंदरा के 16 साल पुराने हत्या के मुकदमे के आरोपी बिल्डर ने पुलिस की घेराबंदी के बाद गुरुवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। सिकंदरा-बोदला रोड स्थित एक भूखंड पर कब्जा करने को लेकर 11 जून 2002 को हुई फायरिंग में जगदीशपुरा के खतैना निवासी छोटे खां की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपनी ओर से हत्या, जानलेवा हमला और लोक व्यवस्था भंग करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। इसमेें कई बिल्डर शामिल थे। आरोपियों में खतैना निवासी विजय बहादुर सिंह का नाम था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर वारंट जारी हो गए थे।
विज्ञापन
कोर्ट की ओर से बार-बार रिमाइंडर थाना पुलिस को भेजे गए। मगर, वह हाजिर नहीं हुआ। कोर्ट में उसे 30 अगस्त को हाजिर करने के निर्देश दिए थे। गुरुवार सुबह सिकंदरा और लोहामंडी पुलिस ने खतैना क्षेत्र में घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन
मगर, सूचना लीक हो गई, जिस वजह से वह नहीं आया। बाद में पुलिस को पता चला कि विजय बहादुर ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा अजय कौशल ने बताया कि विजय बहादुर ने कोर्ट में समर्पण किया है, उसे जेल भेजा गया है।