फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Buffalo tying dispute in Sikri, stone pelting, seven people injured

सीकरी में भैंस बांधने के विवाद में मारपीट-पथराव, सात लोग घायल

Sun, 09 Jan 2022 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Buffalo tying dispute in Sikri, stone pelting, seven people injured
फतेहपुर सीकरी। कस्बे के लाल दरवाजा मोहल्ले में शनिवार की सुबह भैंस बांधने के विवाद में दो पक्षों में लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लाल दरवाजा मोहल्ले में शनिवार की सुबह लक्ष्मी नारायण जहां भैंस बांध रहा था, उस जमीन को जमुना दास ने अपनी बताते हुए विरोध किया। इस पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इनके बीच मारपीट और पथराव हो गया। इसमें लक्ष्मी नारायण, सनी, भूप सिंह, कृष्णा, मनीष और दूसरे पक्ष के जमुना दास व भीमसेन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। एसओ ने बताया कि मारपीट करने के छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed