फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   budget 2020 will come today

बजट से उम्मीद: टैक्स प्रक्रिया में सरलीकरण चाहते हैं व्यापारी

Fri, 31 Jan 2020 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
budget 2020 will come today
मैनपुरी। उद्योग शून्य जिले में व्यापार को बढ़ाने केे लिए व्यापारी निर्धारित कर प्रक्रिया में सरलीकरण चाहते हैं। कर प्रक्रिया के दौरान कर विभागों की कार्यशैली से जहां उनमें आक्रोश है वहीं सरकार द्वारा बजट में मझोले व्यापारियों के लिए कोई ठोस पहल नहीं किए जाने से असंतोष भी है। केंद्र सरकार के आने वाले बजट से छोटे बड़े सभी व्यापारी राहत की उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में पछड़े जिले में व्यापार करने वाले छोटे बड़े सभी व्यापारी सरकार की कर प्रक्रिया से असंतुष्ट हैं। उनका कहना है कि कर प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाना चाहिए। छोटे और मझोले व्यापारियों को करों की दरों से राहत मिलनी चाहिए। जीएसटी में पंजीकरण कराने की प्रक्रिया में भी छोटे और मझोले व्यापारियों को सुविधा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

छोटे व्यापारियों को कर प्रक्रिया में सुविधा मिलनी चाहिए। छापा और सर्वे के दौरान कर अधिकारियों द्वारा अपराधियों जैसा व्यवहार नहीं करना चाहिए।
प्रवीन भंसाली, सदर बाजार
वाणिज्य कर विभाग और जीएसटी में पंजीकरण कराने केे लिए छोटे और मझोले व्यापारियों को छूट दी जानी चाहिए। उनसे बड़े व्यापारियों की तरह कर वसूली नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्बन बाबा, लेनगंज
व्यापारियों को करदाता होने के कारण सम्मान दिया जाना चाहिए। कर कार्यालयों में उनकी बात और समस्या सम्मानपूर्वक सुनकर उसका निदान होना चाहिए।
विनोद कुमार, कटरा
बजट में सरकार हर बार कर तो बढ़ाती है, लेकिन व्यापारियों को कोई सुविधा नहीं देती है। बजट से हर वर्ग के व्यापारी को इस बार भी राहत की उम्मीद है।
रवि कुमार, छपट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed