{"_id":"5c5431f2bdec2273934e1186","slug":"budget-2019-mathura-farmers-reaction-on-government-announced","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजट 2019: मथुरा के ढाई लाख किसानों को हर साल मिलेंगे 6000 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट 2019: मथुरा के ढाई लाख किसानों को हर साल मिलेंगे 6000 रुपये
Fri, 01 Feb 2019 05:18 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Feb 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
बजट पर चर्चा करते मथुरा के किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार ने अंतरिम बजट में छोटे किसानों को बड़ी राहत दी है। सभी लघु और सीमांत किसानों को 500 रुपये महीना दिया जाएगा। मथुरा जिले में इसके दायरे में आने वाले किसानों की संख्या ढाई लाख है। बजट में हुई इस घोषणा से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
बजट में सभी लघु एवं सीमांत किसानों को 6000 रुपये प्रति वर्ष सम्मान निधि के नाम से दिया जाएगा। इससे छोटे किसानों को काफी लाभ मिलेगा। मथुरा जिले में भी लघु और सीमांत किसानों की संख्या करीब ढाई लाख है।
यह सभी वो किसान हैं जिनके पास एक से दो हेक्टेयर या उससे भी कम भूमि है। इन किसानों को अपनी जीविका चलाने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ती है। तमाम कोशिशों के बाद लागत भी नहीं निकल पाती है।

गांव छिनपारई में गजेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, केशव सिंह, रविंद्र सिंह और राजू चौधरी ने बताया कि इससे किसानों को लाभ होगा। किसानों ने बजट को लाभकारी बताया है पर साथ ही यह भी कहा है कि जब तक खेती को सस्ता नहीं किया जाएगा लाभ नहीं होगा।
किसानों ने कहा कि किसानों से जो गेहूं, धान और आलू की खरीद की जाती है, उसका रेट सरकार इस तरह से तय करे, जिससे किसानों को फायदा हो सके। अभी तक तो लागत भी नहीं निकल पाती है।
जिले में कृषि योग्य भूमि- 3 लाख 22 हजार हेक्टेयर
जिले में किसानों की संख्या- 3 लाख
सीमांत किसान यानी 2 हेक्टेयर या दो हेक्टेयर से कम भूमि वालों की संख्या- ढाई लाख