{"_id":"5b49cdbc4f1c1b19208b47e5","slug":"buddha-statue-broken-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने तोड़ी महात्मा बुद्ध की प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों ने तोड़ी महात्मा बुद्ध की प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Sat, 14 Jul 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के जैथरा क्षेत्र के गांव लालपुर जहांगीराबाद में अराजक तत्वों ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
इसकी जानकारी मिलते ही जैथरा पुलिस के साथ ही क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रतिमा खंडित करने की दो लोगों के खिलाफ तहरीर थाना जैथरा में दी गई है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
जैथरा के गांव लालपुर जहांगीराबाद में खेत में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित थी। जिसे शुक्रवार रात को अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। शनिवार सुबह जब लोग खेत में गए तो इसकी जानकारी हुई।

प्रतिमा टूटा देखकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। उन्होंने हंगामा करना शुरु कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी अलीगंज अजय कुमार भदौरिया भी पहुंच गए।
क्षेत्राधिकारी ने समझा-बुझाकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। मामले में गांव के दीनदयाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने दो माह पहले अपने खेत में महात्मा बुद्ध की मूर्ति स्थापित की थी।
जिसे गांव के ही सौरव, प्रभात मिश्रा और उसके भाई रामू पुत्र गंगा महेश मिश्रा ने रात को खंडित कर दिया है। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है।
एएसपी संजय कुमार ने बताया कि मूर्ति तोड़ने की घटना के बाद मौके पर क्षेत्राधिकारी को भेजा गया था। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। मामले की जांच कराकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।