फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BTC Girl Students Pictures Upload On Social Media

फिरोजाबाद: नाश्ता करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुईं बीटीसी की छात्राओं की तस्वीर, पुलिस से शिकायत

Sun, 17 Oct 2021 11:05 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 17 Oct 2021 11:05 AM IST
सार

बीटीसी की छात्राओं को वीडियो और तस्वीरें सोशल साइट्स पर डालने की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। नाराज युवक ने अपने परिजनों के साथ आकर छात्राओं के परिजनों से मारपीट कर दी। छात्राओं का कहना है कि युवक उन्हें आए दिन परेशान करता है। 

विज्ञापन
BTC Girl Students Pictures Upload On Social Media
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद में बीटीसी की छात्राओं का नाश्ता करते समय युवक ने वीडियो व फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। जब छात्राओं ने अपने वीडियो सोशल मीडिया पर देखे तो हैरान रह गईं। पीड़ित दोनों छात्राएं शनिवार सुबह थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने छात्राओं की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र के एक विश्वविद्यालय से एक ही परिवार की दो छात्राएं बीटीसी कर रही हैं। कुछ दिन पूर्व विश्वविद्यालय गईं थी। बाद में एक दुकान पर बैठ कर नाश्ता करने लगीं। नाश्ता करते समय युवक ने उनका वीडियो बना लिया और फोटो खींच लिया। युवक ने छात्राओं के नाश्ता करने के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिये। 
विज्ञापन

कुछ लोगों ने किए अभद्र कमेंट
सोशल साइट्स पर छात्राओं के नाश्ता करते वीडियो देख कर कुछ लोगों द्वारा अभद्र कमेंट किए। आरोपी युवक ने उक्त फोटो व वीडियो छात्राओं के रिश्तेदारों को भी भेज दिए। जब छात्राओं को वीडियो व फोटो के सोशल साइट्स पर डालने की जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया। विरोध से नाराज युवक ने अपने परिजनों के साथ आकर छात्राओं के परिजनों से मारपीट कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों पर लगाए छेड़छाड़ करने के आरोप
छात्राओं ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक उन्हें आए दिन परेशान कर छेड़छाड़ करता है। जिसके कारण उनका घर से निकलना भी दूभर हो गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह का कहना है कि छात्राओं के फोटो सोशल साइट्स पर डालने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

शरद पूर्णिमा: ताजमहल की 'चमकी' जिसे देखने को बेताब रहते हैं सैलानी, जानिए क्या है खासियत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed