फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP sinking ship: Mahesh Sharma

बसपा डूबता जहाज: महेश शर्मा

Mon, 29 Aug 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 29 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
BSP sinking ship: Mahesh Sharma
डा. महेश शर्मा का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा का कहना है कि बसपा डूबता जहाज है। यही वजह है कि पार्टी के नेताओं में भगदड़ की स्थिति बन गई है। वहीं, उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा परिवारिक विवादों में घिरी हुई है। पहले चाचा-भतीजे के बीच के विवाद खत्म हों, तब वे चुनाव के बारे में सोचें। महेश शर्मा ने कहा कि यूपी में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन और कब घोषित होगा, यह शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। फिलहाल यह भी तय नहीं है कि चुनाव से पहले किसी चेहरे की घोषणा की जाएगी या बाद में।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने किया स्वागत
आगरा। केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सांसद चौधरी बाबूलाल, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया, हरद्वार दुबे, नागेंद्र प्रसाद दुबे गामा, अंजुला माहौर, प्रशांत पौनिया, भानु महाजन, हेमंत भोजवानी, अशोक पिप्पल, गौरव राजावत, बॉबी वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मंत्री के सचिव ने किया ताज का दौरा
आगरा। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के निजी सचिव रविंद्र कुमार ने रविवार को ताजमहल में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान डीएम गौरव दयाल भी साथ रहे। पर्यटन मंत्री के सचिव दोपहर को ताजगंज पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ ताज रेस्टोरेंट, पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर पर्यटकों को होने वाली दिक्कतों को जाना। ताजगंज प्रोजेक्ट के कार्यों की जानकारी हासिल की। अधिकारियों ने तकरीबन डेढ़ घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान निवर्तमान डीएम पंकज कुमार से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed