{"_id":"5ca1d93cbdec2275a46a0b7e","slug":"bsp-leader-ramveer-upadhyay-may-be-join-bjp-before-lok-sabha-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता रामवीर उपाध्याय बोले, भाजपा प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद जरूर दें, सभी रह गए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता रामवीर उपाध्याय बोले, भाजपा प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद जरूर दें, सभी रह गए हैरान
Mon, 01 Apr 2019 02:56 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 01 Apr 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
बसपा नेता रामवीर उपाध्याय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा नेता रामवीर उपाध्याय भाजपा में शामिल होंगे या फिर बसपा में रहेंगे इन चर्चाओं का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। रामवीर उपाध्याय ने अलीगढ़ में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट करने की अपील की तो सभी हैरान रह गए।
हालांकि पूर्व मंत्री ने अभी तक ये स्पष्ट नहीं किया है वे भाजपा में शामिल होंगे। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि मंगलवार को बसपा छोड़कर पत्नी सीमा उपाध्याय सहित भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
अलीगढ़ में रामलीला मैदान में परशुराम सेवा संस्थान के 18वें होली मिलन समारोह एवं प्रांतीय विप्र सम्मेलन में पहुंचे रामवीर उपाध्याय ने जनता से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सतीश गौतम को जिताने की अपील की।

'अपना आशीर्वाद देना, सहयोग देना'
अपने संबोधन में मंच की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये मीनाक्षी मेरे छोटे भाई (सतीश गौतम) की पत्नी हैं। अपना आशीर्वाद देना, सहयोग देना। अब उसकी (सतीश गौतम) प्रतिष्ठा आपके हाथ में है। इस प्रतिष्ठा को गिरने मत देना, ये मेरी अपील है।
वहीं हाथरस में शुरू हुई रामवीर उपाध्याय और मुकुल उपाध्याय के बीच की तल्खी अलीगढ़ के मंच पर कुछ कम होती दिखी। ब्राह्मण सम्मेलन में रामवीर और मुकुल दोनों एक साथ दिखे।
वहीं हाथरस में शुरू हुई रामवीर उपाध्याय और मुकुल उपाध्याय के बीच की तल्खी अलीगढ़ के मंच पर कुछ कम होती दिखी। ब्राह्मण सम्मेलन में रामवीर और मुकुल दोनों एक साथ दिखे।
रामवीर ने कहा, ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में शामिल होने गया
बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव का कहना है कि रामलीला मैदान में हुए ब्राह्मण सम्मेलन में रामवीर उपाध्याय ने क्या कहा है। इसकी वीडियो और अन्य क्लिपिंग देखी जाएगी। अगर कुछ भी गठबंधन प्रत्याशी के विरोध में हैं तो इसकी खबर सुप्रीमो मायावती को दी जाएगी। आगे की कार्रवाई उनके ही स्तर से होगी।
सादाबाद विधायक और पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा कि अलीगढ़ में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। वहां मैंने समाज की एकजुटता की बात कही। कार्यक्रम में मैंने यह कहा कि समाज की प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में किसी तरह की कमी न आ जाए। मैंने वहां किसी का नाम नहीं लिया। समाज के सम्मान की बात मैं हमेशा उठाता हूं और उठाता रहूंगा।