फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bsp leader father murdered at saiyan highway toll plaza agra

बसपा नेता के पिता की हत्या, ढाबा के पीछे शव मिलने से परिवार में मचा कोहराम

Tue, 23 Apr 2019 08:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 23 Apr 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
bsp leader father murdered at saiyan highway toll plaza agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
सैंया हाईवे पर टोल प्लाजा के समीप सोमवार की रात्रि बसपा के खेरागढ़ विधानसभा प्रभारी व ढाबा संचालक के पिता की ईंट से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। सुबह लहूलुहान शव ढाबे के पीछे पड़ा मिला। परिजनों ने किसी से भी रंजिश से इंकार किया है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सैंया के गुर्जर मोहल्ला निवासी अनंगपाल गुर्जर बसपा के खेरागढ़ विधानसभा प्रभारी हैं। वे हाईवे पर टोल प्लाजा के समीप सत्यम भोजनालय चलाते हैं। अनंगपाल गुर्जर के मुताबिक तीन दिनों से कर्मियों के न आने के कारण भोजनालय बंद चल रहा था। भोजनालय के सामान की रखवाली के लिए वे भोजनालय पर ही रहते थे। 
विज्ञापन


सोमवार को परिचित की शादी में जाने के कारण उनके पिता कप्तान सिंह (70) पुत्र बेताल सिंह भोजनालय पर सोने के लिए गए थे। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे दिनेश पुत्र कल्लाराम खेतों की आर जा रहा था। तभी भोजनालय के पीछे उसने कप्तान सिंह का शव देखा। शव के आसपास खून पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिनेश के शोर मचाने पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर आ गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कप्तान सिंह की हत्या सिर पर ईंटें मारकर की गई है। पास ही ईंट भी पड़ी मिली। जिस पर खून के निशान थे। फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर नमूने लिए। 

मृतक कप्तान सिंह की जेब मे कागज व चाभी आदि सामान मिला है। परिजनों ने बताया कि वे मोबाइल नहीं रखते थे। घरवालों के मुाताबिक उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीओ खेरागढ़ बीएस वीर कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुछ सुराग मिले हैं। मामले का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed