{"_id":"61ad0793c5e9ac4c5c5034c8","slug":"bsp-is-mission-not-party-munkad-ali-tundla-news-agr516929594","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा पार्टी नहीं मिशन है : मुनकाद अली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा पार्टी नहीं मिशन है : मुनकाद अली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा पार्टी नहीं मिशन है : मुनकाद अली
टूंडला। बहुजन समाज पार्टी एक पार्टी नहीं बल्कि एक मिशन है, जो सर्वसमाज को साथ लेकर चलती है। बसपा ने सर्वसमाज के लिए कार्य किए हैं। यह बातें रविवार को पार्टी के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि बसपा आगरा और अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी मुनकाद अली ने कही। टूंडला विधानसभा सुरक्षित सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में अमर सिंह (रिटायर्ड एडीएम) अमर सिंह के नाम की घोषणा की।
फिरोजाबाद रोड स्थित भोले बाबा सत्संग मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुनकाद अली ने कहा कि बसपा जब-जब सत्ता में आई पार्टी ने दलितों, पिछड़ों, अगड़ों, मजदूरों, किसानों, बेरोजगारों, युवाओं के हित में कार्य किया। बसपा प्रमुख बहन मायावती की सोच न्याय प्रिय है। भाजपा ने चुनाव से पूर्व वादे किए थे कि वह विकास करेंगे। काला धन लाएंगे, लेकिन हालात सबके सामने हैं। विकास के नाम पर सिर्फ हिंदू-मुस्लिम हो रहा है। साढ़े सात वर्ष के कार्यकाल के बाद भी किसी के खाते में एक रुपया भी नहीं आया। विधायक श्यामसुंदर शर्मा, पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल, सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल संतोष आनंद, डॉ. ज्ञान सिंह, दीपक पेंटर, गोल्डी राठौर, बृजेश वरुण, सूर्यकांत जाटव, संजय आंबेडकर, रघुवीर सिंह टैंगर, यादवेंद्र सिंह, मोहम्मद शाहिद आदि मौजूद रहे।