यूपी चुनाव 2022: बसपा ने आगरा जिले में नए चेहरों पर लगाया दांव, सभी नौ सीटों पर प्रत्याशी तय
बसपा ने आगरा जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस छोड़कर आए मुरारी लाल गोयल को आगरा उत्तर सीट से टिकट दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को अपने जन्मदिन पर विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें आगरा की सभी नौ सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। बसपा ने पहली बार सभी नए चेहरों पर दांव लगाया है। कांग्रेस छोड़कर आए मुरारी लाल गोयल को आगरा उत्तर सीट से टिकट दिया है।
पिछले विधानसभा चुनाव के बाद सभी नौ पूर्व विधायकों के पार्टी छोड़ देने के बाद बसपा ने नए उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे हैं। इनमें आगरा उत्तर से वैश्य, दक्षिण सीट से ब्राह्मण, एत्मादपुर से बघेल, खेरागढ़ से कुशवाहा वोटों को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है।
ये हैं बसपा के प्रत्याशी
विधानसभा क्षेत्र - प्रत्याशी
एत्मादपुर - सर्वेश बघेल
आगरा कैंट - डॉ. भारतेंदु अरुण
आगरा दक्षिण - रवि भारद्वाज
आगरा उत्तर - मुरारीलाल गोयल
आगरा देहात - किरन प्रभा केसरी
फतेहपुर सीकरी - डॉ. मुकेश कुमार राजपूत
खेरागढ़ - गंगाधर सिंह कुशवाहा
फतेहाबाद - शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ शैलू
बाह विधानसभा - नितिन वर्मा
मुरारी लाल का नाम तीन माह से चर्चा में चल रहा था
बसपा ने आगरा उत्तर को छोड़कर सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी घोषित कर दिए थे। वह प्रभारी के तौर पर कार्यकर्ताओं से मिलने के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क में जुटे थे। आगरा उत्तर सीट पर कांग्रेस के शहर उपाध्यक्ष रहे मुरारी लाल गोयल पेंट को प्रत्याशी बनाया। उनका नाम 3 माह से चर्चा में चल रहा था। पिछले विधानसभा चुनाव में भी ज्ञानेंद्र गौतम से पहले टिकट के लिए उनका नाम चल रहा था, लेकिन बाद में गौतम का नाम घोषित किया गया।
डॉ. भारतेंदु अरुण को दिया इनाम
आगरा छावनी सुरक्षित सीट से बसपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल कोआर्डिनेटर मुख्य सेक्टर प्रभारी समेत कई पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके डॉ. भारतेंदु अरुण को टिकट थमाया है। उन्हें पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान तीन बार निष्कासित भी कर चुकी थी, लेकिन बाद में शामिल कर जिलाध्यक्ष बनाया और अब छावनी से चुनाव मैदान में उतारा है।