फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP declared candidates from all vidhansabha seats of agra and mathura district

यूपी चुनाव 2022: आगरा-मथुरा जिले की सभी विधानसभा सीटों पर बसपा प्रत्याशी घोषित, इन्हें मिला टिकट

Sat, 15 Jan 2022 12:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा / मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा / मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Jan 2022 12:08 PM IST
सार

बसपा ने आगरा जिले की सिर्फ एक विधानसभा सीट को छोड़कर बाकी सीटों पर उन्हीं को प्रत्याशी घोषित किया है, जिनको छह माह पहले प्रभारी बनाया। 

विज्ञापन
BSP declared candidates from all vidhansabha seats of agra and mathura district
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को अपने जन्मदिन पर विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। बसपा की पहली सूची में आगरा और मथुरा जिले की सभी विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।

विज्ञापन


इससे पूर्व सपा-रालोद गठबंधन और कांग्रेस अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है, वहीं भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बता दें कि आगरा और मथुरा जिले में पहले चरण के तहत 10 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन


बसपा ने आगरा उत्तर विधानसभा सीट को छोड़कर जिले की बाकी आठ विधानसभा सीटों पर उन्हीं को प्रत्याशी घोषित किया है, जिनको छह माह पहले प्रभारी बनाया। उत्तर विधानसभा से शहर के प्रमुख व्यवसायी मुरारीलाल गोयल को प्रत्याशी बनाया है। गोयल कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल हुए हैं। वह कांग्रेस में शहर उपाध्यक्ष थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा जिले में बसपा ने इन्हें बनाया प्रत्याशी
1. एत्मादपुर से सर्वेश बघेल
2. आगरा कैंट से भारतेंदु अरुण
3. आगरा दक्षिण से रवि भारद्वाज
4. आगरा उत्तर से मुरारीलाल गोयल
5. आगरा देहात (एससी) से किरन प्रभा केसरी
6. फतेहपुर सीकरी से डॉ. मुकेश कुमार राजपूत
7. खेरागढ़ से गंगाधर सिंह कुशवाहा
8. फतेहाबाद से शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ शैलू
9. बाह विधानसभा सीट से नितिन वर्मा

मथुरा जिले की पांच सीटों पर इनको मिला बसपा का टिकट
1. छाता विधानसभा सीट से सोनपाल सिंह
2. मांट विधानसभा सीट से श्याम सुंदर शर्मा
3. गोवर्धन विधानसभा सीट से राज कुमार रावत
4. मथुरा विधानसभा सीट से जगजीत चौधरी
5. बलदेव (एसपी) से अशोक कुमार सुमन
 

मायावती के करीबी ने छोड़ी बसपा 
हाथरस के सादाबाद से विधायक और बसपा सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय ने शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वह बसपा से निष्कासित होने के बाद भाजपा से अपरोक्ष रूप से जुड़े हुए थे। उन्होंने हाथरस में पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय को भाजपा के सहयोग से जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाया था। आज वह भाजपा की सदस्य लेंगे। 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed