फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP declared 18 candidates for panchayat chunav in Mathura

पंचायत चुनाव: मथुरा में जिला पंचायत सदस्य के लिए बसपा ने घोषित किए 18 प्रत्याशी, यहां देखें नाम

Thu, 15 Apr 2021 07:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Apr 2021 07:05 PM IST
सार

मथुरा जिले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जिला पंचायत सदस्य के लिए 18 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।

विज्ञापन
BSP declared 18 candidates for panchayat chunav in Mathura
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जिला पंचायत सदस्य के लिए 18 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। 15 सीटों के प्रत्याशी अभी घोषित नहीं किए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


रालोद के बाद बसपा ने जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि वार्ड एक से पूजा देवी पत्नी पंकज, दो से नीतू पत्नी कुमर सैन, तीन से सुधा शर्मा पत्नी पं. श्यामसुंदर शर्मा, पांच से हरी सरपंच को प्रत्याशी बनाया गया है। 
विज्ञापन


वार्ड छह से रोशन सिंह, 10 से हरी सिंह, 13 से जिले सिंह, 14 से विनोद गुर्जर, 15 से भावना शर्मा, 16 से नीलम , 19 से प्रदीप कुमार, 22 से विक्रम सिंह बाबूलाल, 23 से सुनीता भास्कर, 27 से ममता देवी, 29 से गंगा प्रधान, 31 से खेम प्रधान , 32 से महेंद्र शर्मा व वार्ड 33 से अनीता सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है। 15 वार्डों में जल्द ही उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधा शर्मा छठवीं बार मैदान में
लगातार 25 साल से जिला पंचायत की सदस्य रहीं सुधा शर्मा को बसपा ने एक बार फिर चुनावी समर में उतारा है। प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पं. श्यामसुंदर शर्मा की धर्मपत्नी 2000 से 2005 तक जिला पंचायत की अध्यक्ष रहीं। 1995 में पहली बार जिला पंचायत की सदस्य चुनी गईं सुधा अब छठवीं बार मैदान में भाग्य अजमा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed