फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP Councillors Launch Protest Over Poor Sanitation Near Taj Mahal

यूपी: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बसपा पार्षदों ने भी लगाई झाड़ू, ताज के पास किया इस बड़े अभियान का शंखनाद

Fri, 18 Sep 2026 10:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 18 Sep 2026 10:13 AM IST
सार

आगरा में बदहाल सफाई व्यवस्था के विरोध में बसपा पार्षदों ने नगर निगम के खिलाफ ‘पोल खोल, हल्ला बोल’ अभियान शुरू किया। ताजमहल से करीब 200 मीटर दूर धांधूपुरा वार्ड में पार्षदों ने झाड़ू लगाकर सफाई की और निजी कंपनी का ठेका निरस्त करने की मांग की।
 

विज्ञापन
BSP Councillors Launch Protest Over Poor Sanitation Near Taj Mahal
बसपा पार्षद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में बदहाल सफाई व्यवस्था पर बसपा पार्षदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके बृहस्पतिवार को नगर निगम के खिलाफ पोल खोल, हल्ला बोल अभियान शुरू किया। हाथों में झाड़ू थामकर बसपा पार्षदों ने ताजमहल के पास धांधूपुरा वार्ड की बस्ती में सफाई की। ताजमहल से महज 200 मीटर दूर जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर दिखाई। यहां सफाई के नाम पर सालाना 4.50 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन


बसपा पार्षद दल के नेता चौ. कप्तान सिंह के साथ धांधूपुरा वार्ड में पार्षद झाड़ू लेकर पहुंचे। कचरे के ढेर और नालियों की सफाई की। पार्षदों को सफाई करते देख क्षेत्र के लोग आ गए और बताया कि क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं हो रही है। शिकायत के बाद भी कर्मचारी नहीं आते हैं। नालियां लंबे समय से साफ नहीं की गई हैं। ताज के पास यह दुर्दशा है तो बाकी शहर का क्या हाल होगा।
विज्ञापन



खत्म किया जाए कंपनी का टेंडर
बसपा पार्षदों ने सफाई अभियान के बाद कहा कि ताज के दो किमी. दायरे में अच्छी सफाई के लिए निजी कंपनी जेएस एनवायरो को जिम्मेदारी दी गई। इस पर हर साल 4.50 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। इसके बाद भी ये हाल है। कप्तान सिंह ने जेएस एनवायरो का ठेका निरस्त करने की मांग मेयर और नगर आयुक्त से की। इस दौरान पार्षद सुहैल कुरैशी, बंटी माहौर, मनोज सोनी, गंगाराम माहौर, राजीव पटेल, किशन कांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेयर के साथ दिखे बसपा पार्षद
जिस समय बसपा के पार्षद निगम के अफसरों की पोल खोलने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे, उसी समय बसपा के पार्षद सुनील शर्मा मेयर के साथ वर्कशॉप में हो रहे कार्यक्रम में नजर आए। इसमें भाजपा के किसी पार्षद की मौजूदगी नहीं थी लेकिन बसपा पार्षद पार्टी के अन्य पार्षदों से अलग नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed